SRH vs DC Pitch Report: हैदराबाद की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें
SRH vs DC Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज का आईपीएल मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

SRH vs DC Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला आज यानी मंगलवार, 21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच वर्सेस डीसी मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ईशान किशन और अक्षर पटेल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। हैदराबाद और दिल्ली, दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच यहां जीतकर पहुंच रही है, ऐसे में आज देखना होगा कि कौन सी टीम जीत की लय बरकरार रखने में कामयाब रहती है। आईए एक नजर हैदराबाद वर्सेस दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-
SRH vs DC पिच रिपोर्ट
हैदराबाद में काली मिट्टी और हाई-स्कोरिंग पिच है, जहाँ T20 में स्कोर रेगुलर 180-200 के पार जाता है। पिच फ्लैट, हार्ड और सूखी रहती है, जिससे सही बाउंस मिलता है और गेंद बल्ले पर साफ आती है, खासकर शुरुआती दौर में। यह इसे टॉप-ऑर्डर बैट्समैन के लिए खास तौर पर फायदेमंद बनाता है, जो लाइन में रहकर खेल सकते हैं और पावरप्ले में हावी हो सकते हैं। हालांकि इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं, जिसमें चार पारियों में सिर्फ एक ही बार 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। बैटिंग के लिए पिच अच्छी होने की वजह से यहां टीमें चेज करना पसंद करती है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 86
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 37 (43.02%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 48 (55.81%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 32 (37.21%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 53 (61.63%)
बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (1.16%)
हाईएस्ट स्कोर- 286/6
लोएस्ट स्कोर- 80
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 160/3
एवरेज रन पर विकेट- 27.18
एवरेज रन पर ओवर- 8.36
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 163.84
SRH vs DC हेड टू हेड
सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। एसआरएर और डीसी के बीच अभी तक कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 तो दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं। वहीं एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया था। पिछले 5 मुकाबलों में दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं।
SRH vs DC स्क्वॉड
सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, इशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, औकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



