SRH vs DC Highlights: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई जीत की हैट्रिक

SRH vs DC Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की। दिल्ली की टीम अभिषेक शर्मा के शतकीय तूफान में उड़ गई। एसआरएच ने डीसी को 243 रनों का टारगेट दिया था।

SRH vs DC Highlights: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई जीत की हैट्रिक

ईशान किसन के साथ अभिषेक शर्मा

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

SRH vs DC Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। एसआरएच ने मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 47 रनों से धूल चटाई। एसआरएच ने 243 रनों का टारगेट दिया। जवाब में जीसी ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन बनाए। दिल्ली के लिए सर्वाधिक रन नीतीश राणा (30 गेंदों में 57) ने बनाए। केएल राहल ने 23 गेंदों में 37 और समीर रिजवी ने 28 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया। ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से 16 गेंदों में 27 रन निकले। आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 14 रन बटोरे। पथुम निसांका (8) और कप्तान अक्षर पटेल (2) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। एसआरएच के लिए ईशान मलिंगा ने चार और हर्ष दुबे ने तीन शिकार किए। दिलशान मदुशंका और साकिब हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, एसआरएच ने दो विकेट के नुकसान पर 242 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के हैं। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी हैदराबाद टीम को अभिषेक ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने ट्रैविस हेड (26 गेंदों में 37, दो चौके, दो छक्के) के साथ पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। हेड को अक्षर पटेल ने नौवें ओवर में पवेलियन भेजा।

इसके बाद, अभिषेक ने कप्तान ईशान किशन (13 गेंदों में 25, दो चौके, एक छक्का) के संग 79 रन जोड़े। ईशान 15वें ओवर में रनआउट हुए। अभिषेक और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। क्लासेन ने 13 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के निकले। दिल्ली की ओर से नीतीश राणा सबसे ज्यादा महंगे रहे। उन्होंने चार ओवर में 55 रन लुटाए। मुकेश कुमार ने 53 रन खर्च किए। हैदराबाद टीम सीजन में चौथी जीत हासिल करने के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके सात मैचों में आठ हैं। दिल्ली छह मैचों में तीसरी हार के बाद पांचवें नंबर पर है।

SRH : 242/2 (20 ओवर)

DC: 195/9 (20 ओवर)

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी।

SRH vs DC LIVE Score: हैदराबाद ने जीता मुकाबला

हैदराबाद ने 47 रनों से दिल्ली को शिकस्त दी है। हर्ष दुबे ने 20वें ओवर में तीन रन दिए और तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पहली गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल (0), पांचवीं गेंद पर समीर रिजवी (41) और छठी गेंद पर लुंगी एनगिडी (0) का शिकार किया।

Share

SRH vs DC LIVE Score: मलिंगा के जाल में फंसे स्टब्स

दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। ट्रिस्टन स्टब्स 16वें ओवर में ईशान मलिंगा के जाल में फंसे। उन्होंने 16 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। स्टब्स ने रिजवी (32)* के साथ पांचवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। डीसी को चार ओवर में 76 रन की दरकार है।

Share

SRH vs DC LIVE Score: दिल्ली को 30 गेंदों में चाहिए 88 रन

दिल्ली को अंतिम 30 गेंदों में 88 रनों की जरूरत है। साकिब ने 15वें ओवर में 9 रन दिए, जिसमें स्टब्स ने एक चौका लगाया। स्टब्स 17 और समीर रिजवी 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

SRH vs DC LIVE Score: नीतीश राणा बने मलिंगा का शिकार

सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच में वापसी कर ली है। ईशान मलिंगा ने 11वें ओवर में दिल्ली को डबल झटका दिया। उन्होंने पहली गेंद पर नीतीश राणा को आउट किया जबकि दूसरी गेंद पर डेविड मिलर का शिकार किया। नीतीश ने 30 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के हैं। मिलर का खाता नहीं खुला।

Share

SRH vs DC LIVE Score: फिफ्टी से चूके केएल राहुल

केएल राहुल फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 23 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के हैं। राहुल को साकिब ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। उन्होंने फुलटॉस गेंद पर अभिषेक को कैच थमाया। राहल ने नीतीश के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की।

Share

SRH vs DC LIVE Score: नीतीश राणा ने ठोका अर्धशतक

नीतीश राणा ने 27 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। उन्होंने साकिब हुसैन द्वारा डाले गए 10वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर पचासा पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 21वां अर्धशतक है।

Share

SRH vs DC LIVE Score:पावरप्ले में दिल्ली 50 के पार

पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर 59/1 है। राहुल और नीतीश ने मोर्चा संभाला रखा है। राहुल 13 गेंदों में 22 जबकि नीतीश 17 गेंदों में 27 रन बनाकर टिके हैं।

Share

SRH vs DC LIVE Score: निसांका बने मदुशंका का शिकार

दिल्ली की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। श्रीलंकाई पेसर मदुशंका ने तीसरे ओवर में हमवतन पथुम निसांका का शिकार किया। वह 6 गेंदों में छह रन ही बना सके। यह मदुशंका का पहला आईपीएल विकेट है। राहुल का साथ देने के लिए नीतीश राणा आए हैं।

Share

SRH vs DC LIVE Score: दिल्ली की पारी का हुआ आगाज

दिल्ली की पारी का आगाज हो गया है। केएल राहुल और पथुम निसांका लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। दिलशान मदुशंका ने पहले ओवर में 8 रन दिए। निसांका ने सिक्स समेत सात रन बटोरे। राहुल ने एक रन बनाया।

Share

SRH vs DC LIVE Score: दिल्ली को मिला 243 रनों का लक्ष्य

हैदराबाद ने दिल्ली को 243 रनों का लक्ष्य दिया है। अभिषेक शर्मा 68 गेंदों में 135 और क्लासेन 13 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। मुकेश ने अंतिम ओवर में 20 रन खर्च किए।

Share

SRH vs DC LIVE Score: 200 के पार पहुंची हैदराबाद टीम

हैदराबाद टीम ने 17 ओवर में 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। अभिषेक 128 और क्लासेन 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्लासेन ने 18वें ओवर में दो छक्के लगाए।

Share

SRH vs DC LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने शतक ठोका

अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में शतक ठोका है। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है। अभिषेक ने नीतीश राणा द्वारा डाले गए 15वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर दो छक्के लगाकर शतक पूरा किया उन्होंने अगली गेंद पर चौका मारा। उन्होंने अगली गेंद पर रन लेने का प्रयास किया लेकन ईशान किशन रनआउट हो गए। ईशान ने 13 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बटोरे। उन्होंने अभिषेक के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की पार्टनरशिप की।

Share

SRH vs DC LIVE Score: 150 रनों के पार हैदराबाद टीम

हैदराबाद टीम ने 13 ओवर में 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। अभिषेक शतक के करीब हैं। वह 41 गेंदों में 96 रन बना चुके हैं। ईशान 11 गेंदों में 23 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

SRH vs DC LIVE Score: कुलदीप यादव की हुई कुटाई

कुलदीप यादव की 11वें ओवर में कुटाई हुई। उन्होंने 22 रन लुटाए। ईशान किशन ने पहली गेंद पर सिक्स, दूसरी गेंद पर चौका लगाया और अगली पर सिंगल लिया। अभिषेक ने चौथी गेंद पर छक्का मारा और सिंगल लिया। स्ट्राइक पर आए ईशान ने आखिरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका लग।

Share

SRH vs DC LIVE Score: ट्रैविस हेड अर्धशतक से चूके

ट्रैविस हेड अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्होंने 26 गेंदों 37 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और दो छक्के हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर समीर रिजवी के हाथों कैच कराया। हेड ने अभिषेक (58)* के साथ पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की।

Share

SRH vs DC LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने ठोकी फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है। उन्होंने इस दौरान पांच चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने अक्षर पटेल द्वारा डाले गए नौवें ओवर की पहली गेंद डबल लेकर पचासा पूरा किया अभिषेक ने मौजूदा सीजन में तीसरी और आईपीएल करियर की 12वीं फिफ्टी जमाई है।

Share

SRH vs DC LIVE Score: पावरप्ले में 60 के पार हैदराबाद

हैदराबाद ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 67 रन जोड़े। लुंगी एनगिडी ने छठे ओवर में 11 रन दिए, जिसमें एक वाइड है। अभिषेक शर्मा ने एक छक्का लगाया। वह फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 19 गेंदों में 42 रन जोड़ लिए हैं। ट्रैविस हेड 17 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

SRH vs DC LIVE Score: अभिषेक और हेड ने लगाए दो-दो चौके

हैदराबाद ने सधी हुई शुरुआत की है। तीन ओवर में एसआरएच का स्कोर 26/0 है। अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में दो चौको के जरिए 12 रन बना लिए हैं। टैविस हेड ने 11 गेंदों में 14 रन बटोरे हैं। वह भी दो चौके लगा चुके हैं।

Share

SRH vs DC LIVE Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

हैदराबाद की पारी का आगाज हो गया है। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड बल्लेबाजी करने उतरे हैं। मुकेश कुमार ने डीसी की बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 9 रन दिए। हेड ने एक चौके समेत छह रन बटोरे। अभिषेक के बल्ले से तीन रन निकले।

Share

हैदराबाद और दिल्ली की सब्स्टीट्यूट लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल

Share

दिल्ली ने हैदराबाद से जीता टॉस

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया है। मौजूदा सीजन अक्षर ने कोई टॉस नहीं गंवाया है।

Share

कुछ देर में होगा टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान ईशान किशन और अक्षर पटेल शाम सात बजे टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

Share

SRH vs DC संभावित XII

हैदराबाद की संभावित XII: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

दिल्ली की संभावित XII: केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

Share

स्पिनरों से काबू में समीर रिजवी

समीर रिजवी मौजूदा सीजन में डीसी के पांच में से दो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे लेकिन उन्हें लेफ्ट आर्म स्पिनरों ने काबू में रखा है। रिजवी ने उनके खिलाफ 46 गेंदों में सिर्फ 47 रन बनाए हैं। ऐसे में एसआरएच रिजवी के सामने अभिषेक शर्मा या हर्ष दुबे को उतार सकती है।

Share

अभषेक का अक्षर से होगा सामना?

अक्षर पटेल ने टी20 में अभिषेक शर्मा को आठ गेंद डाली हैं, जिसमें दो बार आउट किया है। अगर दिल्ली के कप्तान मंगलवार को पावरप्ले में भी बॉलिंग करने आ जाएं तो हैरानी नहीं होगी। युवा ओपनर अभिषेक ने सीएसके के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाया था।

Share

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स।

Share

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)SRH vs DC Highlights: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई जीत की हैट्रिक