SRH vs CSK Pitch Report: आज हैदराबाद में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज रहेंगे हावी?

Apr 18, 2026 12:09 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

SRH vs CSK Pitch Report: आज सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। यह आईपीएल 2026 का 27वां मैच है। जानिए, पिच का मिजाज कैसा रहेगा?

SRH vs CSK Pitch Report: आज हैदराबाद में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज रहेंगे हावी?

SRH vs CSK Pitch Report: आज आईपीएल 2026 में डबल हेडर यानी दो मैच हैं। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला जाना है। यह मौजूदा सीजन का 27वां मुकाबला है, जो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगी। दोनों टीमें साम साढ़े सात बजे से टकराएंगी। टॉस के लिए कप्तान ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ सात बजे मैदान पर होंगे। एसआरएच ने अब तक पांच मैचों से दो जीते हैं और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई ने भी पांच मैचों से दो जीते हैं लेकिन आठवें नंबर पर है। हैदराबाद टीम (+0.576) का नेट रनरेट सीएसके (-0.846) से बेहतर है। आइए, एक नजर एसआरएच बनाम सीएसके पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

SRH vs CSK पिच रिपोर्ट

एसआरएच जारी सीजन में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरा मैच खेलने उतरेगी। एसआरएच ने यहां पिछले दो मैचों में से में जीत हासिल की है। हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 216/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद 57 रनों से विजयी परचम फहराया। इस मैच में डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने कातिलाना गेंदबाजी की थी। हैदराबाद का मैदान आईपीएल में हाई स्कोर खड़ा करने वाली जगहों में से एक है। यहां शनिवार को भी बल्लेबाजों के धमाल मचाने की उम्मीद है। हैदराबाद में टीमें टॉस जीतकर चेज करना पसंद करती हैं। यहां कुल 85 मैच खेले गए हैं, जिसमें से लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 बार जीत दर्ज की गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 मैच जीते गए हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 163.49 औसत स्कोर है। प्रति ओवर औसत रन 8.33 हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड

खेले गए मैच- 85

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 36 (42.35%)

लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 48 (56.47%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 32 (37.65%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 51 (61.18%)

बेनजीता मैच- 1 (1.18%)

हाईएस्ट स्कोर- 286/6

लोएस्ट स्कोर- 80

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 160/3

प्रति विकेट औसत रन- 27.33

प्रति ओवर औसत रन- 8.33

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 163.49

SRH vs CSK हे-टू-हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में कुल 22 मैच खेले गए हैं। चेन्नई का इस दौरान पलड़ा भारी रहा है। सीएसके ने 15 मैचों में जीत हासिल की है जबकि एसआरएच ने सिर्फ सात बार जीत का स्वाद चखा। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों के डेब्यू के बाद संतुलित नजर आ रही हैदराबाद टीम शनिवार को सीएसके के खिलाफ नए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। इन दोनों युवा गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है। इससे उस टीम को बेहतर संतुलन मिला है जो अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाजों पर बहुत अधिक निर्भर थी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।