SRH Vs CSK Highlight: सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को 10 रनों से हराया, प्रफुल्ल हिंगे ने फिर किया कमाल

SRH Vs CSK Highlight: IPL 2026 के 27वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से करारी शिकस्त दी है। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 194 रन बनाए थे और 195 का लक्ष्य रखा था जिसे CSK हासिल नहीं कर पाई।

SRH Vs CSK Highlight: सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को 10 रनों से हराया, प्रफुल्ल हिंगे ने फिर किया कमाल

Hyderabad: Sunrisers Hyderabad's Shivang Kumar celebrates with teammates after taking the wicket of Chennai Super Kings' Dewald Brevis during the Indian Premier League (IPL) 2026 T20 cricket match between Sunrisers Hyderabad and Chennai Super Kings, in Hyderabad, Telangana, Saturday, April 18, 2026. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI04_18_2026_000889B)

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

SRH Vs CSK Highlight: IPL 2026 के 27वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से करारी शिकस्त दी है। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 194 रन बनाए थे और 195 का लक्ष्य रखा था जिसे CSK हासिल नहीं कर पाई।

मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी। आउट होने से पहले अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने भी 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली लेकिन वे टीम को अच्छा फिनिश नहीं दे पाए। आखिर के ओवरों में सीएसके ने शानदार गेंदबाजी की, जिसकी वजह से हैदराबाद निर्धारित 20 ओवरों में 194 रन ही बना सकी।

सीएसके की तेज गेंजबाजी यूनिट ने आज कमाल की गेंदबाजी की। जेमी ओवर्टन और अंशुल कंबोज ने 3-3 विकेट झटके, वहीं मुकेश चौधरी को लगातार दो गेंदों में 2 विकेट मिले, जबकि 1 विकेट गुरजपनीत सिहं ने लिया। नूर अहमद को आज के मैच में कोई विकेट नहीं मिला लेकिन वे चार ओवर में 33 रन ही खर्चे। यानी किफायती रहे।

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी का शिकार बने। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने परिस्थिति को संभाला लेकिन वे भी 13 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर फ्लॉप रहे। सीएसके की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस से उम्मीदें थीं, लेकिन वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टीम के लिए मैथ्यू शॉट्स ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने 25 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे महज 21 रन ही बना सके। नियमित अंतराल पर गिरते विकटों ने चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदों पर पहले ही पानी फेर दिया था लेकिन आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और अंशुल कंबोज और जेमी ओवर्टन से उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि, पारी का 20वां ओवर डालने आए प्रफुल्ल हिंगे ने एक बार फिर बड़ा जिगरा दिखाया और आखिरी ओवर में नो बॉल डालने के बावजूद सिर्फ 8 रन ही खर्चे और टीम को 10 रनों से अहम जीत दिलाई।

आज के मैच में हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 3, नीतीश कुमार रेड्डी ने दो और प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने 1-1 विकेट चटकाए। आज के मैच में हिंगे ने 4 ओवर में 60 रन खर्चे लेकिन आखिरी ओवर में 18 रन बचाकर टीम के हीरो बनकर एक बार फिर उभरे। पिछले मुकाबले में एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया।

SRH- 194/9 (20 ओवर)

CSK 184/8 (20 ओवर)

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।

आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी नहीं हुई। वे मैच नहीं खेले। पैट कमिंस भी आज के मैच में उपस्थिति नहीं रहे।

पिच हाईस्कोरिंग और सपाट थी, इसके बावजूद कोई भी टीम 200 के आंकड़े को पार करने में सफल नहीं रही।

SRH Vs CSK Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया

SRH Vs CSK Highlight: IPL 2026 के 27वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से करारी शिकस्त दी है। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 194 रन बनाए थे और 195 का लक्ष्य रखा था जिसे CSK हासिल नहीं कर पाई।

Share

SRH Vs CSK Live Score: सीएसके से मैच छीन रहे एसआरएच के तेज गेंदबाज

सीएसके को जीत के लिए 18 गेंदों में 40 रनों की दरकार है। शिवम दुबे को साकिब हुसैन ने एक शानदार गेंद में क्लीन बोल्ड करके मैच को अपनी गिरफ्त में कर लिया है। टीम का स्कोर 17 ओवर की समाप्ति पर 155 रन।

Share

SRH Vs CSK Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच

15.5 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 149 रन है और टीम ने 6 विकेट खो दिए हैं। ईशान मलिंगा ने अभी अभी लय में दिख रहे मैथ्यू शॉर्ट्स को पवेलियन भेज दिया है। अब मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: सीएसके को जीतने के लिए 36 गेंदों में 60 रनों की जरूरत

मैच अब धीर-धीरे रोमांचक मोड़ की ओर बढ रहा है। अब सीएसके को जीत के लिए 36 गेंदों में 60 रनों की जरूरत है। टीम का स्कोर 14 ओवर की समाप्ति पर 135 रन 5 विकेट के नुकसान पर है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: सीएसके ने खोया पांचवां विकेट

डेवाल्ड ब्रेविस को शिवांग कुमार ने पवेलियन भेज दिया है। वे बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। सीसएके की आधी टीम आउट हो चुकी है। हैदराबाद अब मैच में पकड़ मजबूत करती हुई। 12 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 115 रन 5 विकेट के नकुसान पर है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: सीएसके का चौथा विकेट गिरा

सीएसके ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। लय में दिख रहे सरफराज खान को ईशान मलिंगा ने पवेलियन भेजा दिया। उन्होंने 19 गेंदों में 25 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस अब क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 11वें ओवर में 112 रन चार विकेट के नुकसान पर है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: पावरप्ले में सीएसके का हाल

पावरप्ले की समाप्ति पर सीसएके ने अपने तीन विकेट खो दिए हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड को ईशान मलिंगा ने 19 रनों के स्कोर पर चलता किया। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया। 6 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 76 रन तीन विकेट के नुकसान पर है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: रेड्डी ने सैसमन के बाद म्हात्रे को भी भेजा पविलियन

अच्छी लय में लग रहे आयुष म्हात्रे को भी संजू सैसमन के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना शिकार बना लिया है। म्हात्रे 33 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल टीम का स्कोर पांच ओवर की समाप्ति पर 66 रन दो विकेट के नुकसान पर है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: सीएसके कर रही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

संजू सैमसन के आउट होने के बाद सीएसके ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। पिछले मैच के हीरो रहे और इतिहास रचने वाले प्रफुल्ल हिंगे की जमकर पिटाई हो रही है। उन्होंने 2 ओवर में 39 रन खर्च कर दिए हैं। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे अच्छी लय में देिख रहे हैं और उनके साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

SRH Vs CSK Live Score: सीएसके को लगा बड़ा झटका, संजू को रेड्डी ने भेजा पवेलियन

सीएसके को बड़ा झटका लगा है। संजू सैसमन 7 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर आउट हुए। हालांकि, युवा गेंदबाज हिंगे अपने पहले ओवर में 15 रन खर्चे और महंगे साबित हुए।

Share

SRH Vs CSK Live Score: एसआरएच ने सीएसके को दिया 195 रनों का लक्ष्य

SRH Vs CSK Live Score: IPL 2026 के 27वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 194 रन बनाए हैं और सीएसके के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा है। अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने अर्धशतक जड़ा है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: क्लासेन को कंबोज ने किया क्लीन बोल्ड

हेनरिक क्लासेन को 59 के स्कोर पर अंशुल कंबोज ने बोल़्ड कर दिया। वे 39 गेदें खेलकर पवेलियन लौटे। अब बैटिंग करने लिंगविस्टोन आए हैं।

Share

SRH Vs CSK Live Score: 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर

17 ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 177 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। हैनरिक क्लासेन अर्धशतकीय पारी खेलकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ सलिल अरोरा बखूबी निभा रहे हैं।

Share

SRH Vs CSK Live Score: 12 के बाद हैदराबाद का स्कोर

12 ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 132 रन चार विकेट के नुकसान पर। क्लासेन और रेड्डी अच्छी लय में दिख रहे हैं।

Share

SRH Vs CSK Live Score: जेमी ओवर्टन ने सीसएके को दिलाया चौथा विकेट

10.1 ओवर में सनराजइर्स हैदराबाद ने 112 रन बना लिए हैं और अभी अभी अनिेत वर्मा का विकेट खो दिया है। टीम के चार विकेट पवेलियन लौट चुके हैं। अनिकेत वर्मा को 2 रन के स्कोर पर जेमी ओवर्टन ने नूर अहमद के हाथों कैच आउट करा दिया। अब बल्लेबाजी करने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी मैदान पर आए हैं। ओवर्टन 150 की गति से गेंदबाजी कर रहे हैं।

Share

SRH Vs CSK Live Score: 100 के पार पहुंची एसआरएच

9 ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 100 रन बना दिए हैं लेकिन तीन विकेट पवेलियन लौट गए हैं। जेमी ओवर्टन ने अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने 22 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली।

Share

SRH Vs CSK Live Score: सीसएके ने की वापसी, मुकेश चौधरी ने बैक टू बैक विकेट लिए

सनराइजर्स हैदराबाद ने दो गेंदों में 2 विकेट खो दिए हैं। पहले ट्रेविस हेड को मुकेश चौधरी ने कप्तान गायकवाड़ के हाथों कैच कराया इसके बाद कप्तान ईशान किशन भी मुकेश की ही गेंद पर गायकवाड़ के हाथों बिना खाता खोले अगली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। हेड ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 गेंदों में 23 रन बनाए जबकि किशन का खाता नहीं खुला। सीसएके ने पावरप्ले में वापसी कर ली है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेल दी है। वे अब आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एसआरएच की टीम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है। अभिषेक के साथ ट्रेविस हेड ने भी पार्टी जॉइन कर ली है। रनों की बारिश हो रही है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की सधी हुई शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद ने सधी हुई शुरुआत की है। दोनों बल्लेबाज अब अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हड आज के मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं। हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।

Share

SRH Vs CSK Live Score: सीसएके ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

SRH Vs CSK Live Score: IPL 2026 के 27वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सीसएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज पहले बैटिंग करते हुए दिखेंगे।

Share

SRH Vs CSK Live Score: हाइस्कोरिंग मैच होने की उम्मीद

पिच की बात करें तो शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सतह थोड़ी अलग खेल सकती है, फिर भी एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है। क्या हैदराबाद अपने घर में अपना दबदबा कायम रख पाएगा या चेन्नई अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेगा? पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Share

SRH Vs CSK Live Score: महेंद्र सिंह धोनी और कमिंस की उपलब्धता पर संशय

आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं, वहीं हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस के प्लेइंग 11 में शामिल होने की भी संभावना कम है।

Share

SRH Vs CSK Live Score: क्या हो सकते है हैदराबाद की संभावित 12

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), हर्ष दुबे/लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

Share

SRH Vs CSK Live Score: क्या हो सकती है चेन्नई की संभावित प्लेइंग 12

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवरटन/मैट हेनरी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

Share

SRH Vs CSK Live Score: CSK का स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल् पटेल, अमन खान, जकारी फाउल्क्स, रामकृष्ण घोष

Share

SRH Vs CSK Live Score: SRH का स्क्वॉड

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, दिलशान मदुशंका, क्रेंस फुलेत्रा, ओंकार तरमले, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्ज़ी

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)SRH Vs CSK Highlight: सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को 10 रनों से हराया, प्रफुल्ल हिंगे ने फिर किया कमाल