RCB के गेंदबाजों की ताबड़तोड़ कुटाई के साथ SRH ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली IPL की पहली टीम बनी
आरसीबी के खिलाफ मैच में 250 से अधिक रन बनाने के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के इतिहास में अपना नाम और मजबूती से स्थापित कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल की एकमात्र ऐसी टीम है जिसे 6 बार 250 से अधिक का स्कोर बनाया है।

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे हैं मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना दिए हैं और मेहमान टीम को 256 रनों का टारगेट दिया है।
इस विशाल टारगेट के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के इतिहास में अपना नाम और मजबूती से स्थापित कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल की एकमात्र ऐसी टीम है जिसे 6 बार 250 से अधिक का स्कोर बनाया है। इसके अलावा ऐसी कोई भी टीम नहीं है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 250 से अधिक रनों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने छठवीं बार यह उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल के इतिहास में 250 से अधिक का स्कोर खड़ा करने वाली दूसरी टीम पंजाब किंग्स है, जिसने तीन बार यह कारनामा किया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी तीन बार इस मुकाम को हासिल किया है। ऐसे में उसके लिए यह उम्मीद भी है कि आज का मैच भी जीत सकती है। दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो-दो बार 250 से अधिक का स्कोर बनाया है। दिल्ली ने तो आईपीएल 2026 में ही पंजाब किंग्स के खिलाफ 250 से अधिक स्कोर बना दिया था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी एक बार 250 से अधिक का स्कोर हासिल किया है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा 250+ का स्कोर बनाने वाली टीमें
6 - सनराइजर्स हैदराबाद
3 - पंजाब किंग्स
3 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
2 - दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स
1 - लखनऊ सुपर जायंट्स
आज के मैच में 200 से अधिक रनों का स्कोर बनाने के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। उसने गुजरात टाइटंस को पछाड़ दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2026 के जारी सीजन में 9 बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया है और इतिहास रच दिया है। गुजरात टाइटंस ने साल 2025 में आठ बार ऐसा किया था। पंजाब किंग्स ने भी साल 2025 में आठ बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया था। पंजाब किंग्स इस सीजन भी साल 2026 में आठ बार 200 से अधिक का टारगेट बना चुकी है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन 7 बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। अगर आज के मैच में टीम 200 से अधिक रन बनाती है तो यह आठवीं बार होगा।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली टीमें
9 - सनराइजर्स हैदराबाद (2026)*
8 - गुजरात टाइटंस (2025)
8 - पंजाब किंग्स (2025)
8 - पंजाब किंग्स (2026)
7 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(2026)
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



