शुभमन गिल ने ठोका IPL प्लेऑफ का सबसे तेज शतक; इस मामले में की वैभव सूर्यवंशी की बराबरी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में शतक जड़ गुजरात टाइटंस की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जो आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ में जड़ा गया सबसे तेज शतक है।

Shubman Gill created history by scoring a century in the IPL playoffs

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 क्वालीफायर-2 में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 215 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए गिल ने 104 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 5वां शतक था। शुभमन गिल ने यह सेंचुरी मात्र 47 गेंदों पर पूरी कर इतिहास रचा। वह आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के नाम था। पाटीदार ने 49 गेंदों पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शतक ठोका था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

शुभमन गिल इसी के साथ आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने प्लेऑफ में शतक ठोका हो। जी हां, 18 साल के इतिहास में गिल से पहले कोई कप्तान प्लेऑफ में शतक नहीं ठोक पाया था। इससे पहले डेविड वॉर्नर और रजत पाटीदार 90s तक पहुंचे, मगर प्लेऑफ में शतक नहीं लगा पाए।

शुभमन गिल IPL प्लेऑफ़ (या नॉकआउट) मैचों में एक से ज्यादा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनका पहला शतक 2023 में क्वालिफायर 2 में MI के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 129 रन बनए थे।

शुभमन गिल ने की वैभव सूर्यवंशी की बराबरी

शुभमन गिल के आईपीएल करियर का यह दूसरा मौका है जब उन्होंने अपना शतक 50 से कम गेंदों पर पूरा किया हो। इसी के साथ उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली है, जिन्होंने बतौर भारतीय 2-2 बार शतक 50 से कम गेंदों पर लगाया है।

IPL में 50 गेंदों से कम समय में भारतीयों द्वारा शतक

2: शुभमन गिल

2: वैभव सूर्यवंशी

2: अभिषेक शर्मा

शुभमन गिल ने रचा इतिहास

शुभमन गिल ने 5 आईपीएल शतक 130 पारियों में बनाकर विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों का भी रिकॉर्ड तोड़ा। गिल आईपीएल में 5 शतक लगाने वाले सबसे तेज भारतीय और कुल तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिस गेल और जोस बटलर उनसे काफी आगे हैं।

सबसे कम पारियों में 5 IPL शतक तक पहुंचने वाले

75 - क्रिस गेल

80 - जोस बटलर

130 - शुभमन गिल*

134 - केएल राहुल

164 - विराट कोहली

179 - संजू सैमसन

गुजरात टाइटंस का अब फाइनल में सामने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। शुभमन गिल फाइनल में एक बार फिर ऐसी ही परफॉर्मेंस को दोहराना चाहेंगे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।