हमारी तारीफ करनी होगी; हारकर भी इतराए श्रेयस अय्यर; बल्लेबाज-गेंदबाज नहीं इसे बताया मुजरिम
सुपर संडे को जीटी वर्सेस पीबीकेएस मैच में गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से धूल चटाई। हालांकि इस हार के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि उनकी टीम की तारीफ करनी होगी कि वह मैच को आखिरी ओवर तक लेकर गए।

पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी हार का सामना गुजरात टाइटंस के हाथों करना पड़ा। सुपर संडे को जीटी वर्सेस पीबीकेएस मैच में गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से धूल चटाई। हालांकि इस हार के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि उनकी टीम की तारीफ करनी होगी कि वह मैच को आखिरी ओवर तक लेकर गए। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रन बोर्ड पर लगाए, जिसका पीछा जीटी ने 1 गेंद शेष रहते किया। अय्यर ने इस हार का मुजरिम किसी बल्लेबाज या गेंदबाज को नहीं बल्कि पिच को बताया है। उनका कहना है कि बैटिंग के लिए यह विकेट ठीक नहीं था।
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "मुझे पर्सनली लगता है कि यह एक शानदार स्कोर था, ऐसे विकेट पर जहां बॉल शुरू में थोड़ी मूव कर रही थी, खासकर नई बॉल। उनके बॉलर्स ने सरफेस का सबसे अच्छा इस्तेमाल किया - जिस तरह से वे लेंथ और डेक पर हिट कर रहे थे। यह स्टंप्स के ठीक पास था और हमें रन बनाने के ज्यादा ऑप्शन नहीं दे रहा था। मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए। वहां से 160 तक पहुंचना एक जबरदस्त कोशिश थी। नई बॉल से मुझे लगा कि हम अपनी लाइन और लेंथ पर हिट कर पाएंगे और जल्दी विकेट ले लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन जिस तरह से हमने आखिर तक लड़ाई लड़ी, उसके लिए हमारी कोशिशों की तारीफ करनी होगी।
एटीट्यूड और अप्रोच बहुत बढ़िया था। हम हार्ड लेंथ पर हिट करने से चूक गए। इस विकेट पर मिडविकेट या पुल शॉट ऊपर से हिट करना आसान नहीं था क्योंकि बाउंस अलग-अलग था। बैटिंग के लिए यह सही विकेट नहीं था। एग्जिक्यूशन के मामले में हम थोड़े पीछे रह गए। हम अभी भी टेबल में टॉप पर हैं, जो मायने रखता है। हम इस गेम से पॉजिटिव बातें लेंगे।
IPL में आगे बढ़ना (ऐसी पिचों पर खेलना) एक बड़ा चैलेंज है क्योंकि इससे बॉलर्स का एटीट्यूड भी बेहतर होता है। इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है, खासकर पिछले गेम में 50-60 रन खाने के बाद और फिर यहां आकर शानदार ओवर फेंकने के बाद।
हम जीतना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। SRH के खिलाफ खेलने के मौके के लिए एक्साइटेड हूं, वो दो पॉइंट्स लेना चाहता हूं। ट्रेनिंग में बहुत मेहनत कर रहे हैं। लड़के कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यही मायने रखता है - आप मैदान के बाहर क्या करते हैं। अगर कैरेक्टर ऊंचा है और एटीट्यूड सही है, तो आपको आखिरकार रिजल्ट मिलेंगे। बस अपने बेसिक्स और रूटीन पर टिके रहना है और बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना है।"
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



