श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने दिया टोलर्स को सीधा और साफ जवाब, बोलीं- अगर यह Karma है तो…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने अब आईपीएल के दूसरे फेज के दौरान हुई ट्रोलिंग को लेकर बात की है। पंजाब किंग्स की सोशल मीडिया टीम के साथ उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जिसमें एक पॉइंट केकेआर को देने की बात कही गई थी।

Shrestha Iyer, sister Shresta Iyer

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स 14 मैचों में 15 पॉइंट्स हासिल करने के बावजूद प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसके लिए टीम से ज्यादा शायद उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर की आलोचना हो रही है। वजह यह है कि उन्होंने पंजाब किंग्स की सोशल मीडिया टीम के साथ एक वीडियो बनाया था, जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स का मैच बारिश में धुल गया था। श्रेष्ठा ने वीडियो में कहा था कि जा एक पॉइंट दित्ता यानी चलिए आपको एक पॉइंट दिया, क्योंकि बारिश के कारण मैच रद्द होने की वजह से केकेआर और पीबीकेएस को एक-एक पॉइंट मिला था, जिसमें पंजाब किंग्स की हालत अच्छी थी।

हाफ फेज तक पंजाब किंग्स नंबर वन थी, लेकिन इसके बाद लगातार 6 मैच टीम हार गई। उसके बाद से ही श्रेष्ठा अय्यर की आलोचना हो गई थी कि उनको ऐसी क्रिंज रील नहीं बनानी चाहिए थी और जीत से पहले कोई जश्न नहीं मनाना चाहिए था। इस पर श्रेष्ठा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए दो बैक टू बैक वीडियोज में ट्रोलर्स को जवाब दिया है कि कहा है कि वह अपने भाई श्रेयस अय्यर की हर एक जीत को सेलिब्रेट करती हैं और करती रहेंगी। उन्होंने आलोचकों के लिए दुआ भी कहा कि भगवान उनका भी भला करे और उन्हें काम दे, जिन्होंने मेरा बुरा चाहा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

श्रेष्ठा अय्यर अक्सर टीम के साथ ट्रेवल करती थीं और लगातार मैचों के दौरान पंजाब किंग्स के लिए चीयर करती थीं। हालांकि, टीम के प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया पर श्रेष्ठा को ही निशाना बनाया गया। वीडियो के लिए श्रेष्ठा ने कहा है कि जो वीडियो उन्होंने बनाया, वह हंसी-मजाक के लिए था। मैंने बुरी नीयत से उस वीडियो को नहीं बनाया था। मैंने जो वीडियो बनाया था, वह मेरे भाई के लिए था और मेरे भाई की टीम के लिए था। मैं उसे सपोर्ट कर रही थी। श्रेष्ठा ने कहा है कि उसके लिए लोग मेरे पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है।

श्रेयस की बहन ने कहा है यह तो हद हो गई है। मैं जहां काम करती हूं। उन्हें फोन कॉल जा रहे हैं और गालियां दी जा रही हैं। मेरे परिवार वालों को गाली जा रही है। मेरे स्टूडेंट्स को गालियां मिल रही हैं। इतना हेट क्यों? यह सही नहीं है। मैं यहां यह बताने के लिए आई हूं कि जो लोग ये सब हरकतें कर रहे हैं, उन्हें भी पता चलना चाहिए, जो लोग उनसे करा रहे हैं। दूसरे वीडियो में उन्होंने कहा है कि मेरा भाई हारे या जीते, मैं भाई को सेलिब्रेट करूंगा। अगर कर्मा की बात है तो यह कर्मा आपके ऊपर भी आएगा, क्योंकि आप भी अच्छा नहीं कर रहे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आईपीएल 2026 (IPL 2026)श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने दिया टोलर्स को जवाब, बोलीं- अगर यह Karma है तो…