एकदम नए नवेले स्पिनर को SRH ने दिया मौका, ऐसी है KKR और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

KKR vs SRH Playing XI: एकदम नए नवेले स्पिनर को सनराइजर्स हैदराबाद ने मौका दिया है। KKR और SRH की प्लेइंग इलेवन आईपीएल 2026 के छठे लीग मैच में कैसी है? ये जान लीजिए। केकेआर बिना किसी बदलाव के उतरी है। 

एकदम नए नवेले स्पिनर को SRH ने दिया मौका, ऐसी है KKR और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

KKR vs SRH Playing XI: आईपीएल 2026 का छठा लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान कोलकाता की टीम में कोई बदलाव प्लेइंग इलेवन में नहीं हुआ है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है, जिसकी उम्र अभी सिर्फ 23 साल है, जबकि उसके सिर्फ 7 डोमेस्टिक मैचों का अनुभव है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने युवा शिवांग कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है, जो लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। महज 7 मैच ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खेले हैं और 14 विकेट उनमें चटकाए हैं। एसआरएच की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने भी शिवांग की तारीफ की है। ईशान किशन ने टॉस के दौरान बताया, “हमने एक बदलाव किया है - शिवांग को शामिल किया है, जिससे विकेट लेने के ऑप्शन खुले रहेंगे, उसने नेट्स में अच्छी बॉलिंग की है और हम उसे मौका दे रहे हैं।” एसआरएस और केकेआर दोनों टीमें अपना पिछला मैच हारी हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कौन हैं शिवांग कुमार?

अगले महीने 24 साल के होने जा रहे शिवांग कुमार मध्य प्रदेश से आते हैं। वे मध्य प्रदेश के लिए 3 लिस्ट और 4 टी20 मैच खेले हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 10 विकेट निकाले हैं, जबकि टी20 क्रिकेट में 4 विकेट निकाल चुके हैं। थोड़ी बहुत बल्लेबाजी भी उनको आती है। लिस्ट ए क्रिकेट में वे 67 रनों की पारी खेल चुके हैं, जबकि टी20 मैच में 45 रन भी बना चुके हैं। जनवरी 2026 में लिस्ट ए मैच में कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट निकालकर सभी को हैरान कर दिया था। उस टीम में कई सितारे खेल रहे थे।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

दोनों टीमों के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट

SRH इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन

KKR इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, तेजस्वी दहिया

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।