बतौर कप्तान आखिरी मैच था? रिपोर्टर के सवाल पर भड़के नहीं पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद, जानिए क्या जवाब दिया
पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने लगातार दो मैच हारने के बाद अपनी कैप्टेंसी पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को लगातार दो टेस्ट में हराया।

पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टेस्ट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और इस हार के बाद एक बार उनकी कप्तानी सवालों के घेरे में है। बांग्लादेश ने बुधवार को बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में 78 रनों से हराया। इस जीत के साथ बंगलादेश ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। 126 रनों और 69 रनों की पारी खेलने वाले लिटन दास को 'प्लेयर ऑफ द मैच' तथा सीरीज में 253 मुशफिकुर रहीम को 'प्लेयर ऑफ दा सीरीज ' का पुरस्कार मिला।
बांग्लादेश बुधवार को दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान पर 78 रन की शानदार जीत के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। आईसीसी के अनुसार, इस जीत से बांग्लादेश विश्व टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में 58.33 प्रतिशत जीत-हार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अब भारत तालिका में छठे स्थान पर आ गया है। वहीं हार के बाद पाकिस्तान तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर ने शान मसूद से पूछा, 'क्या बतौर कप्तान आपका ये आखिरी मैच है?' कड़े सवाल के बावजूद पाकिस्तानी कप्तान ने बिना भड़के हुए सीधा सा जवाब दिया।
कप्तानी के सवाल पर नहीं दिया जवाब
पाकिस्तानी टेस्ट कप्तान शान मसूद ने कहा, ''मैं इस समय सिर्फ सीरीज के बारे में बात करने जा रहा हूं। मैच हारना कभी भी अच्छा नहीं होता। लेकिन इस सीरीज में, मुझे लगा कि दोनों मैचों में हमने गेम में अच्छा करने के काफी अच्छे मौके बनाए थे। मुझे लगता है कि हमें आत्ममंथन करने की जरूरत है चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फील्डिंग और ये समझना होगा कि हमने मैच कहां गंवाया।
पाकिस्तान की टीम 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 358 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 104 रन से जीता था। पाकिस्तान ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन सुबह अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 316 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसने 11.2 ओवर में अपने बाकी बचे विकेट गंवा दिये।
बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल ने पांचवें दिन गिरे तीन विकेटों में से दो विकेट लिए। उन्होंने 34.2 ओवरों में 120 रन देकर छह विकेट हासिल किए।पाकिस्तान ने पांचवें दिन सुबह 42 रन जोड़े, लेकिन उसने अपने अंतिम तीन विकेट 13 गेंदों में बिना कोई रन जोड़े गंवाए। इस तरह से बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी बार सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इससे पहले उसने 2024 में 2-0 से जीत हासिल की थी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



