रोमी भिंडर पर भारी नहीं पड़ेगा 'फोन विवाद', बड़ी सजा से बच सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर फोन विवाद शायद ज्यादा भारी नहीं पड़ने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो मामली सजा के साथ उन्हें इस मामले से बरी किया जा सकता है। इसके पीछे का कारण मेडिकल कनेक्शन निकलकर आ रहा है।

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर इस समय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, क्योंकि उन्हें आईपीएल 2026 के एक मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। यह वह एरिया है, जहां पर फोन पर प्रतिबंध होता है। ऐसे में रोमी भिंडर की आलोचना हो रही है और सवाल भी उठ रहे हैं कि उन्हें कड़ी सजा मिले। यहां तक कि आईपीएल के जनक कहे जाने वाले ललित मोदी ने भी यह मुद्दा उठाया था। हालांकि, सच तो यह है कि रोमी भिंडर के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने वाली है।
क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो रोमी भिंडर पर थोड़ा बहुत जुर्माना, चेतावनी या कोई छोटी सजा उन्हें इस मामले में मिल सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की एंटी-करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (ACSU), जिसने गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों के डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया था, मैनेजर की सेहत को देखते हुए इस मामले में नरम रुख अपना सकती है।
बोर्ड की ओर से अभी तक कोई औपचारिक सजा रोमी भिंडर को नहीं दी गई है, लेकिन इसके चेतावनी या जुर्माने से आगे बढ़ने की उम्मीद कम है। सस्पेंशन या बैन जैसी गंभीर सजा की भी उम्मीद न के बराबर है। BCCI के एक सोर्स ने क्रिकबज को बताया कि मैनेजर का मोबाइल फोन इस्तेमाल करना गलत और बिना सोचे-समझे की गईं हरकत है। हालांकि, किसी गलत इरादे या एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन का कोई संकेत नहीं मिला। सोर्स ने कहा, “ऐसा लगता है कि उन्हें गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम भी हैं। ACSU आखिरी फैसला लेगा, लेकिन पहली नज़र में, यह कोई बड़ा उल्लंघन नहीं लगता।”
भिंडर को मिल गया था नोटिस
रोमी भिंडर को इस मामले में बीसीसीआई से नोटिस मिल गया है और अब ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने 48 घंटे के अंदर जवाब दाखिल कर दिया है। सभी ज़रूरी जानकारी, मेडिकल रिकॉर्ड और शायद माफीनामा भी दिया है। यह सब जानते हैं कि उन्हें फेफड़ों की गंभीर समस्या है, और एक समय तो नागपुर के डॉक्टरों ने उम्मीद भी छोड़ दी थी।
आईपीएल 2026 के आरआर वर्सेस आरसीबी मैच में गुवाहटी के मैदान पर 10 अप्रैल को डगआउट में फोन का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। वैभव सूर्यवंशी भी उनके फोन की तरफ देख रहे थे। हालांकि, जल्द ही उन्होंने अपने फोन को अपने पॉकेट में रख लिया था, क्योंकि ड्रेसिंग रूम में मैनेजर अपने फोन का इस्तेमाल कर सकता है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



