RCB की सफलता का राज, कैसे मिला प्लेऑफ का टिकट? एक-दो नहीं ये 7 खिलाड़ी रहे मैच विनर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

RCB आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स को हराकर उन्होंने सीजन का 9वां मैच जीता और कुल 18 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ का टिकट हासिल किया। आईए जानते हैं आरसीबी की सफलता का राज क्या है।

RCB की सफलता का राज, कैसे मिला प्लेऑफ का टिकट? एक-दो नहीं ये 7 खिलाड़ी रहे मैच विनर

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में साफ कर दिया है कि वह तुक्के में ही पिछले सीजन खिताब नहीं जीते हैं। आरसीबी आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। रविवार, 17 मई की शाम पंजाब किंग्स को धूल चटाकर उन्होंने सीजन का 9वां मैच जीता और कुल 18 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ का टिकट हासिल किया। अब आरसीबी की नजरें टॉप-2 में फिनिश करने पर होगी, ताकि उनके लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने के चांसेस बढ़ सके। अभी आरसीबी को लीग स्टेज का आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। अगर आरसीबी यह मैच भी जीतती है तो उनके 20 अंक हो जाएंगे और टॉप-2 में भी उनकी जगह पक्की हो जाएगी। आईए जानते हैं आईपीएल 2026 में आरसीबी की सफलता का राज-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कैसे आरसीबी को मिला आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट

क्रिकेट एक टीम गेम है, जहां एक खिलाड़ी नहीं बल्कि पूरी टीम के प्रदर्शन पर टीम की सफलता और असफलता निर्भर करती है। आईपीएल में आरसीबी की टीम पहले एक ही खिलाड़ी विराट कोहली पर निर्भर हुआ करती थी, हालांकि तब भी आरसीबी कई बार प्लेऑफ्स तक पहुंची है, मगर कभी ट्रॉफी नहीं उठा पाई।

मगर अब जब से टीम में मैच विजेता खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, तब से आरसीबी एक अलग ही रंग में दिखाई दे रही है। बैटिंग-बॉलिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में आरसीबी एक परफेक्ट टीम नजर आ रही है।

आईपीएल 2026 में आरसीबी की सफलता का राज एक दो खिलाड़ी नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी हैं। जी हां आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अभी तक 9 मैच जीते हैं, जिसमें 7 अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। 2-2 बार यह अवॉर्ड विराट कोहली और जोश हेजलवुड ने जीता है।

जब हेजलवुड आईपीएल 2026 की शुरुआत में आरसीबी की टीम से नहीं जुड़े थे तो उनकी कमी न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने पूरी की थी। वह इस सीजन आरसीबी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे।

इसके बाद टिम डेविड और फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ियों ने अपनी बाजुओं का जोर दिखाया।

जोश हेजलवुड ने आते ही अपनी चमक आईपीएल 2026 में बिखेरी और आरसीबी के लिए इस सीजन प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बने। पांचवें मैच में विराट कोहली ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आरसीबी की पहली पांच जीत में पांच अलग-अलग मैच विजेता थे। इसके बाद जोश हेजलवुड और विराट कोहली ने 1-1 और बार टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं पर्पल कैप होल्डर भुवनेश्वर कुमार भी एक बार आरसीबी की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच बने।

ऐसा नहीं है कि आरसीबी बस अपने चैंपियन खिलाड़ियों के दम पर ही जीत रही है। उनके जो खिलाड़ी बेंच पर बैठे हैं वो भी किसी मैच विजेता खिलाड़ी से कम नहीं है। वेंकटेश अय्यर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ दम मैच का अवॉर्ड जीतकर यह बात प्रूफ कर दी।

IPL 2026 ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में भी आरसीबी के खिलाड़ी

ऑरेंज कैप की रेस में आज भी विराट कोहली युवा खिलाड़ियों को टक्कर देने में लगे हैं। कोहली ने इस सीजन खेले 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं और वह लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। देवदत्त पडिक्कल 412 रनों के साथ आरसीबी के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

वहीं बात पर्पल कैप की करें तो आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार 13 मैचों में 24 विकेट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। जोश हेजलवुड और रसिक सलाम ने 12-12 तो क्रुणाल पांड्या ने 10 विकेट चटकाए हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।