संजू सैमसन ने वो कारनामा 7 मैचों में कर दिखाया जो सुरेश रैना 176 मुकाबलों में ना कर पाए, CSK का ये रिकॉर्ड हैरान कर देगा

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संजू सैमसन आईपीएल के इतिहास में पहली  बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल 2026 के पहले 7 मैचों में ही उन्होंने दो शतक जड़ दिए हैं। अब हम आपको कुछ ऐस रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे।

संजू सैमसन ने वो कारनामा 7 मैचों में कर दिखाया जो सुरेश रैना 176 मुकाबलों में ना कर पाए, CSK का ये रिकॉर्ड हैरान कर देगा

संजू सैमसन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक नई उम्मीद लेकर आए हैं। आईपीएल 2026 से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम कुर्रन के बदले सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया। उनका यह ट्रेड अभी तक ‘तुरुप का इक्का’ साबित हुआ। सैमसन की सीएसके के लिए शुरुआत तो कुछ अच्छी नहीं रही थी, मगर धीरे-धीरे इस खिलाड़ी ने रिदम पकड़ लिया है। अभी तक खेले 7 मुकाबलों में संजू सैमसन के बल्ले से 58.60 की औसत के साथ 293 रन निकले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान उन्होंने दो शतक जड़े हैं और इन दोनों ही पारियों में वह नाबाद रहे हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किया बड़ा कारनामा

संजू सैमसन ने सीएसके के लिए अपना दूसरा आईपीएल शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा। इस शतक के साथ वह चेन्नई के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, चेन्नई को आईपीएल खेलते यह 17वां साल है (2 साल का बैन लगा था), मगर आज तक कोई खिलाड़ी 2 से ज्यादा शतक नहीं जड़ पाया। सैमसन ने अपने इस शतक के साथ शेन वॉटसन, मुरली विजय और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी सीएसके के लिए 2-2 आईपीएल शतक जड़े हैं।

वहीं संजू सैमसन शेन वॉटसन के बाद सीएसके के लिए ऐसे मात्र दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने एक आईपीएल सीजन में दो शतक लगाए हैं। जी हां, वॉटसन ने यह कारनामा 2018 में किया था।

सुरेश रैना भी रह गए पीछे

सुरेश रैना को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जान कहा जाता था, जितना धोनी इस टीम के लिए जरूरी थे उतने ही रैना भी थे। रैना ने अपने दम पर सीएसके को कई मैचों के साथ ट्रॉफी भी जिताई है। हालांकि रैना आईपीएल में सीएसके के लिए सिर्फ एक ही शतक जड़ पाए। रैना ने सीएसके के लिए 176 आईपीएल मैच खेले, जिसमें वह एक ही शतक जड़ पाए। वहीं संजू सैमसन ने मात्र 7 मैच खेलते हुए सीएसके के लिए 2 आईपीएल शतक जड़ दिए हैं।

सुरेश रैना के नाम सीएसके के लिए वैसे दो शतक है, मगर एक शतक उनका चैंपियंस लीग में आया था।

मुंबई के खिलाफ सैमसन ने किया कारनामा

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल खेलते हुए यह 19वां साल है। आईपीएल में MI vs CSK मैच को सबसे बड़ी राइवलरी कहा जाता है, मगर क्या आप जानते हैं कि संजू सैमसन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के किसी खिलाड़ी ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक नहीं जड़ा था। जी हां, संजू सैमसन मुंबई के खिलाफ आईपीएल में सीएसके की ओर से शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।