रियान पराग को खैरात में मिली राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

संजय मांजरेकर ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग को टीम का कप्तान बनाने के फैसले पर सवाल उठाया।

रियान पराग को खैरात में मिली राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को लेकर एक बड़ा ही हैरतअंगेज बयान दिया है। मांजरेकर ने सीधे तौर पर रियान पराग को आरआर का कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठाया है। संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड कर लिया था। ऐसे में आरआर के कैप्टन की कुर्सी खाली थी, जिस पर मैनेजमेंट ने रियान पराग को बैठाया है। यहां तक कि आईपीएल 2025 में उनकी कप्तानी अच्छी नहीं थी। हालांकि, आईपीएल 2026 में वह 10 में से 6 मैच अपनी टीम को जिता चुके हैं।

आईपीएल में 2019 से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे रियान परागज 2026 के सीजन में 10 पारियों में 207 रन बना सके हैं। इसमें भी एक पारी 50 गेंदों में 90 रनों की शामिल है, जो कि आखिरी गेम में आई है। इससे पहले के मैच में रियान पराग वैपिंग करते पकड़े गए थे, जिसके लिए उन पर जुर्माना भी लगा है। 25 फीसदी मैच फीस काटने के साथ-साथ बीसीसीआई ने उन पर फटकार भी लगाई। वहीं, संजय मांजरेकर ने स्पोर्ट्सस्टार के पॉडकास्ट में रियान पराग की तारीफ की, लेकिन उन पर सवाल भी उठाए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मांजरेकर ने कहा, “वह आम भारतीय खिलाड़ियों में से एक नहीं है। वह फिट है, लेकिन मैं कहूंगा, इतने सालों में मैंने जिस तरह का परफॉर्मेंस देखा है, उसके बाद। यह कुछ ऐसा है जो मुझे थोड़ा अजीब लगता है कि राजस्थान रॉयल्स ने उसे इतना सपोर्ट किया है।” मांजरेकर ने आगे यह भी का है कि राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को बेमतलब कप्तान बनाया है।

पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा, “मेरा मतलब है, संजू सैमसन ने कुछ सालों तक उनके लिए कप्तानी की और फिर उन्हें हटा दिया गया और रियान पराग ने उनकी जगह ले ली। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ? लेकिन मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट के नज़रिए से, इसका कोई मतलब बनता है। यह कहना थोड़ा कठोर है, लेकिन उसे इनाम के तौर पर बहुत ज़्यादा मिल गया है। उन इनामों के लिए सच में कड़ी मेहनत नहीं की। इसलिए यह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा एक बहुत ही दिलचस्प मामला है।”

हालांकि, मांजरेकर ने पराग की तारीफ की और कहा, “रियान पराग के बारे में जो बात सबसे ज़्यादा ध्यान खींचती है, वह है उनका ज़बरदस्त सेल्फ-कॉन्फिडेंस। जब वह अच्छा नहीं कर रहे थे, तब भी अगर आप उन्हें फील्ड में देखें, तो वह जिस तरह का काम करते थे। यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए लगभग घमंड था, जो फिट होने या अच्छा करने के लिए स्ट्रगल कर रहा था। इसलिए जब मैं उनका ओवरऑल करियर भी देखता हूं, तो आपको लगेगा कि उन्होंने 14 या 15 रन की कई इनिंग्स खेली होंगी, जहां वह आकर कुछ ज़बरदस्त शॉट्स मारते थे और आप हैरान रह जाते थे और फिर वही शॉट खेलकर वह आउट हो जाते थे।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।