हिट विकेट से बचने के लिए साई सुदर्शन ग्लव्स पर टेप लगाएंगे या गोंद? कप्तान गिल ने भी लिए मजे

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 के क्वालीफायर 1 और फिर क्वालीफायर 2 में साई सुदर्शन हिट विकेट आउट हो गए। इससे वह खुद परेशान हैं, जबकि शुभमन गिल भी उनसे नाखुश हैं। हालांकि, मजाक-मजाक में उनके मजे भी गिल ने लिए हैं। 

हिट विकेट से बचने के लिए साई सुदर्शन ग्लव्स पर टेप लगाएंगे या गोंद? कप्तान गिल ने भी लिए मजे

आईपीएल के इतिहास में तीन बार और लगातार दो मैचों में दो बार हिट विकेट आउट होने वाले साई सुदर्शन पहले बल्लेबाज हैं। यहां तक कि प्रोफेशनल क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज शायद लगातार दो मैचों में दो बार हिट विकेट आउट नहीं हुआ होगा, जब उसका बल्ला उसके हाथ से फिसलकर स्टंप्स पर लगा हो। आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में भी साई सुदर्शन के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ऐसा हुआ और क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी सुदर्शन इसी अंदाज में आउट हुए। इस पर अब उन्होंने कहा है कि वह कुछ नई चीज ट्राई करेंगे, जबकि उनकी टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि उनके हाथ पर उन्हें टेप लगाना होगा।

लगातार दो बार और आईपीएल के इतिहास में 3 बार हिट विकेट आउट हो चुके साई सुदर्शन से पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पूछा गया कि क्या वे अब अहमदाबाद में अपने ग्लव्स पर गोंद लगाकर जाएंगे? इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मुझे कुछ चीजें ट्राई करनी चाहिए। मैं अब कुछ ग्रिप टेक ट्राई करने जा रहा हूं और बस कुछ बॉल बैट करके देखूंगा कि कैसा रहता है। पिछले गेम में बैट कुछ बार बाउंस हुआ और स्टंप्स पर जा लगा, लेकिन इस गेम में, मुझे लगता है कि मैं बस चाहता था कि यह सीधे स्टंप्स पर लगे।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

जब क्वालीफायर 2 में कप्तान और उनके साथी ओपनर शुभमन गिल ने देखा कि साई सुदर्शन का बैट स्टंप्स पर जा लगा है तो वे बड़े मायूस हो गए थे। उन्होंने भी इस पर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बात की और कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी ऐसा कुछ देखा है। किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा, लगातार दो मैच। जिस तरह से वह आउट हुआ। मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जिसमें उसके हाथ पर टेप लगा हुआ था, मुझे लगता है कि मुझे अगले मैच में ऐसा करना होगा।"

साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्वालीफायर 2 में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन साई सुदर्शन जिस तरीके से आउट हुए थे। गिल उससे बहुत नाखुश थे। हालांकि, बाद में गिल ने शतक जड़कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। साई और गिल के बीच 167 रनों का साझेदारी हुई थी, जिससे मैच लगभग राजस्थान के हाथ से निकल गया था। साई सुदर्शन 32 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि 53 गेंदों में 104 रन गिल ने बनाए। आईपीएल 2026 का फाइनल अब आरसीबी और जीटी के बीच होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।