साई सुदर्शन के साथ दूसरी बार हुई ये मनहूस घटना, बना IPL के इतिहास का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन के साथ दूसरी बार एक मनहूस घटना घट गई। वे दूसरी बार आईपीएल में हिट विकेट आउट हुए हैं और इस तरह IPL के इतिहास का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है। 

साई सुदर्शन के साथ दूसरी बार हुई ये मनहूस घटना, बना IPL के इतिहास का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड

वैसे तो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में दर्जनों ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हिट विकेट आउट हुए हैं, लेकिन साई सुदर्शन ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साई सुदर्शन के साथ दूसरी बार मनहूस घटना घटी और वह हिट विकेट आउट हो गए। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब कोई बल्लेबाज दो बार हिट विकेट के तौर पर आउट हुआ है। साई सुदर्शन आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 मैच में हिट विकेट होकर पवेलियन लौटे। टीम को वे अच्छी शुरुआत फाइनल की बर्थ वाले मैच में नहीं दिला सके।

गुजरात टाइटन्स की बल्लेबाजी काफी हद तक ओपनिंग जोड़ी पर निर्भर करती है। आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 मैच में आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटन्स को 255 रनों का टारगेट हासिल करना था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर चल रहे साई सुदर्शन और शुभमन गिल टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएंगे। हालांकि, साई सुदर्शन बड़े ही मनहूस तरीके से आउट हो गए। इसे देखकर शुभमन गिल भी हैरान रह गए। यहां तक कि उस गेंद पर चौका भी चला गया था, लेकिन फिर भी उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

दरअसल, जीटी की पारी का तीसरा ओवर प्रगति पर था। जैकब डफी गेंदबाजी कर रहे थे। साई सुदर्शन ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर एक कट शॉट खेला, जिसमें गेंद तो बाउंड्री के पार चली गई और बल्ला उनके हाथ से निकल गया। उनको ध्यान इस बात पर देना था कि वह पहले ये सुनिश्चित करते कि बल्ला स्टंप पर न लगे, लेकिन वे रन के लिए दौड़े और इसी दौरान बल्ला पहले जमीन पर गिरा और फिर स्टंप्स पर जा लगा। इस तरह वह हिट विकेट आउट हो गए। यह दूसरी बार था, जब कोई बल्लेबाज आईपीएल में हिट विकेट आउट हुआ।

पिछली बार साई सुदर्शन इस तरह यानी हिट विकेट के तौर पर 2022 के IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आउट हुए थे। उस समय किरोन पोलार्ड गेंदबाजी कर रहे थे। साई सुदर्शन के लिए किरोन पोलार्ड ने बाउंसर फेंकी थी। सुदर्शन ने पुल शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन शॉट मिस हो गया। उस दौरान भी बल्ला उनके बॉटम हैंड से निकलकर ऑफ स्टंप से जा टकराया था। कुल मिलाकर सुदर्शन IPL के इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले 20वें खिलाड़ी हैं और दो बार आउट होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वे इस मैच में 9 गेंदों में 14 रन बनाकर चलते बने थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।