साई सुदर्शन ने तोड़ डाला हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल का रिकॉर्ड, बने GT के नंबर वन बल्लेबाज
साई सुदर्शन ने अपने पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या और मौजूदा कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। वे गुजरात टाइटन्स के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लगातार चार बार 50+ रन की पारी खेली है।

साई सुदर्शन का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर हल्ला बोल रहा है। गुजरात टाइटन्स के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपनी टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या और मौजूदा कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड भी धराशायी कर दिया है। साई सुदर्शन आईपीएल में लगातार चार पारियों में 50 या इससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले गुजरात टाइन्स के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से उनके, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के नाम दर्ज था।
साई सुदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुरू में रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन बाद में बल्लेबाजी के लिए आए और अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसी के साथ वे गुजरात टाइटन्स की ओर से लगातार चार मैचों में 50+ रन की पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। अभी तक 3-3 बार 50 से ज्यादा रन की पारी लगातार हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और खुद साई सुदर्शन ने खेली हुई है। हालांकि, सुदर्शन अब हार्दिक और गिल से आगे निकल गए हैं और एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है।
GT के लिए सबसे ज़्यादा लगातार 50 से ज्यादा स्कोर
4 बार - साई सुदर्शन (2026)
3 बार - हार्दिक पांड्या (2022)
3 बार - साई सुदर्शन (2024-25)
3 बार - शुभमन गिल (2025)
3 बार - शुभमन गिल (2026)
साई सुदर्शन ने 2024 और 2025 के सीजन को मिलाकर लगातार तीन बार 50 से ज्यादा रनों की पारी जीटी के लिए खेली हुई है, जबकि हार्दिक पांड्या ने साल 2022 में इस टीम की कप्तानी करते हुए 3 बार 50 से ज्यादा रन बनाए थे। वहीं, शुभमन गिल 2025 और 2026 में दो बार लगातार 3-3 मैचों में 50 से अधिक रनों की पारी खेल चुके हैं। हालांकि, पिछले साल के ऑरेंज कैप विनर साई सुदर्शन इस बार भी ऑरेंज कैप की रेस में हैं और पिछली चार पारियों में उन्होंने 50 से ज्यादा रन अपनी टीम के लिए बनाए हैं।
आईपीएल 2026 में साई सुदर्शन ने एक पारी को छोड़ दें तो लगातार सात पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें एक शतक भी शामिल है। पंजाब किंग्स के खिलाफ 57, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 और केकेआर के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली है। आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में वे शतक भी जड़ चुके हैं। 87 रनों की पारी सीएसके के खिलाफ खेली हुई है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



