साई सुदर्शन- शुभमन गिल की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T-20 में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाला पेयर बना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएल 2026 के दौरान गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने विराट कोहली और क्रिस गेल रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है। 

साई सुदर्शन- शुभमन गिल की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T-20 में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाला पेयर बना

आईपीएल 2026 के दौरान गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जा रहे गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर टू मुकाबले में इस सलामी जोड़ी ने एक बार फिर शतकीय साझेदारी की है और इस बार वर्ल्ड भी अपने नाम कर लिया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी अब पूरी दुनिया में T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। इस पेयर ने विराट कोहली और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर टू में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतकीय साझेदारी के साथ शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने एक साथ मिलकर एक दो बार नहीं, बल्कि कुल 11 बार शतकीय साझेदारी की है। वह भी केवल 48 पारियों में। उन्होंने इसके साथ क्रिस गेल और विराट कोहली के 63 पारियों में 10 शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भी 10 बार T20 क्रिकेट में शतकीय साझेदारी की है। हालांकि, इन सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी ने 75 परियां 10 शतकीय साझेदारी पूरी करने के लिए ले ली है। लिस्ट में चौथे स्थान पर एबी डिविलियर्स विलियर्स और विराट कोहली की जोड़ी है, जिन्होंने 77 पारियों में 10 बार शतकीय साझेदारी की है। अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने 44 पारियों में सात बार शतकीय साझेदारी पंजाब की टीम से घरेलू टी-20 क्रिकेट खेलते हुए की है। वहीं, इब्राहम जादरान और रहमतुल्लाह गुरूबाज ने 49 पारियों में कुल सात बार शतकीय साझेदारी की है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ साई सुदर्शन और शुभमन गिल की नजरें अब अपनी टीम को क्वालीफायर 2 में जीत दिलाकर आईपीएल का खिताब अपने नाम करने पर होगा। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात टाइटंस की टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में दिख रही है।

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतकीय साझेदारियां करने वाली बैटिंग जोड़ी (किसी भी विकेट के लिए):

11 - शुभमन गिल, साई सुदर्शन (48 पारियां)

10 - क्रिस गेल, विराट कोहली (63 पारियां)

10 - बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (75 पारियां)

10 - एबी डी विलियर्स, विराट कोहली (77 पारियां)

7 - अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (44 पारियां)

7 - इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (49 पारियां)।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।