वैभव सूर्यवंशी की पारी के मुरीद हुए 'क्रिकेट के भवगान'सचिन तेंदुलकर, तारीफ में कहा यह इनिंग सचमुच..
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंसी ने 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की। जानिए क्या कहा?

आईपीएल 2026 में बिहार से आने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया है। बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 29 गेंद में 97 रनों की शानदार धमाकेदार पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में पांच चौके और 12 छक्के जड़े। बल्लेबाजी के दौरान सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा। इस शानदार पारी को देखने के बाद हर कोई हैरान और खुश था। सूर्यवंशी की पारी से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की।
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में सचिन ने क्या कहा?
सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि यह परी सचमुच एक लाजवाब पारी थी। उन्होंने सूर्यवंशी के बैट स्विंग की काफी तारीफ की और बताया कि इस तरह स्वतंत्र रूप से खेलने की आजादी के कारण ही सूर्यवंशी इतने खतरनाक बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा "वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का स्विंग शानदार रहा है। इससे भी अधिक उल्लेखनीय बात यह है कि वे कितनी खूबसूरती से अपने आगे के पैर को हटाकर पैरों की ओर आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। इसी स्वतंत्रता के कारण वे इस तरह से खेल पाते हैं। यह पारी सचमुच लाजवाब थी।"
कम उम्र में ही बता दिया है कितने प्रतिभाशाली हैं
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन कम उम्र में ही बहुत अधिक प्रभावित किया है और उनकी तुलना कई क्रिकेट पंडितों ने सचिन तेंदुलकर से भी कर डाली है। क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस भी उन्हें नया सचिन तेंदुलकर मानकर चल रहे हैं। ऐसे में सचिन तेंदुलकर की वैभव सूर्यवंशी पर यह तारीफ काफी कुछ बयां करती है कि यह 15 वर्षीय बल्लेबाज कितना प्रतिभाशाली है। सूर्यवंशी की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 15 मैच खेले हैं और कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं, जिसमें क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्होंने इस सीजन अब तक 15 मुकाबले खेले हैं जिसमें 45.33 की औसत और 242.56 की कमाल की स्ट्राइक रेट के साथ 680 बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 55 चौक और 65 छक्के भी लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सिंगल डबल से ज्यादा चौक छक्कों से रन बनाए हैं। उन्होंने अपने 680 रनों में से 610 रन केवल चौक- छक्कों से बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर द्वारा वैभव सूर्यवंशी की की गई तारीफ अब हर किसी की चर्चा का केंद्र है। इस वंडर बॉय की प्रतिभा की अब हर कोई तारीफ कर रहा है, क्योंकि अब तो क्रिकेट के भगवान ने भी उनकी तारीफ में लफ्ज बयां किए हैं।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



