T20 में पावरप्ले को ऐसे बांटो, IPL 2026 के बाद सचिन तेंदुलकर ने दिया 'क्रांतिकारी आइडिया'
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 के बाद नए पावरप्ले नियम का सुझाव दिया है। वह चाहते हैं कि टी20 क्रिकेट में पावरप्ले को दो हिस्सों में बांट दिया जाए।

टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ रही है। बल्लेबाज शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हावी नजर आते हैं। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में भी यही दिखा। आईपीएल के 19वें सीजन के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पावरप्ले को लेकर 'क्रांतिकारी आइडिया' दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि पावरप्ले में को दो हिस्सों में बांटना देना चाहिए, जिससे टीमों को रणनीतिक तौर पर अच्छी चुनौती मिलेगी। उनका मानना है कि अब सबसे छोटे फॉर्मेट में मिडिल ओवर्स निर्णायक साबित हो रहे हैं।
'T20 में पावरप्ले को ऐसे बांटो'
सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लिखा, ‘आईपीएल के इस सीजन में मैंने एक ट्रेंड देखा कि अनेक मैचों का 7 से 15 ओवर के बीच फैसला हुआ। टीमें अब पहले से कहीं ज्यादा पावरप्ले और डेथ ओवर के लिए तैयारी करके आती हैं। मुझे लगता है कि पावरप्ले को 2 हिस्सों में बांटना चाहिए। पहले 4 ओवर बैटिंग पावरप्ले के तौर पर होने चाहिए और बाकी 2 ओवर बॉलिंग पावरप्ले के रूप में इस्तेमाल होने चाहिए। इसका इस्तेमाल गेंदबाजी टीम द्वारा पारी में किसी भी समय किया जा सकता है। अगर इसे लागू किया गया तो यह टी20 क्रिकेट का सबसे रणनीतिक फेज बन सकता है।’
'हर सफल टीम पहचान बनाती है'
महान बल्लेबाज ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की सराहना की। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने फाइनल में गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता। सचिन ने लिखा, ''हर सफल टीम अभियान के दौरान अपनी पहचान बनाती है। आरसीबी की पहचान साझा जिम्मेदारी के इर्द-गिर्द लगती है। रजत पाटीदार ने शुरू से आखिर तक फ्रंट से लीड किया। साथ ही उतना ही जरूरी यह भी था कि उन्होंने ऐसा माहौल बनाने में मदद की जहां दूसरे भी ऐसा कर सकें। लीडरशिप और योगदान के बीच का यह संतुलन उनके एक और फाइनल तक पहुंचने में एक जरूरी फैक्टर था।''
‘IPL में उतार-चढ़ाव होता रहता है’
वहीं, सचिन ने खिताब से चूकने वाली टीम जीटी के लिए लिखा, 'गुजरात टाइटंस की सबसे खास बात यह रही कि वे पूरे सीजन में एक ही तरह के परफॉर्मेंस बैंड में काम किया। आईपीएल में उतार-चढ़ाव होता रहता है। हालांकि, जीटी शायद ही कभी अपने तरीके से बहुत दूर गई, भले ही नतीजों में उतार-चढ़ाव हुआ। उन्होंने उतार-चढ़ाव दोनों को कम किया और ज्यादा टीमों की तुलना में अपने क्रिकेट के ब्रांड के ज्यादा करीब रहे। एक लंबे टूर्नामेंट में अनिश्चितता को कंट्रोल करने की यह क्षमता अक्सर कभी-कभार होने वाले शानदार प्रदर्शन या कुछ मैच जिताने वाले प्रदर्शनों से ज्यादा कीमती साबित होती है।''
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



