वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टेस्ट कैप? सचिन तेंदुलकर ने अजीत अगरकर को दे दी परफॉर्मेंस की गारंटी!
वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट कैप मिलने वाली है? सचिन तेंदुलकर ने अजीत अगरकर के सामने एक बयान दिया है और कहा है कि वह एक ऐसा प्लेयर है, जो बहुत कॉन्फिडेंट दिखता है, उसे पक्का पता होता है कि वह क्या करना चाहता है।

IPL 2026 में जितने भी मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने खेले, उस हर मैच के बाद उनके टीम इंडिया में डेब्यू करने के चांस बढ़ते चले गए। हालांकि, इस बीच भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान हुआ, जिसमें उनको जगह नहीं दी गई, लेकिन इंडिया ए के लिए उन्हें जरूर चुना गया। वहीं, आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स के दो मैचों में 90 से ज्यादा रन की पारी खेलने के बाद उनको भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत और भी तेज हो गई। अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी बयान सामने आ गया है, जिससे चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर पर भी दबाव बढ़ गया है।
सचिन तेंदुलकर पहले ही इस 15 साल के लड़के की तारीफ कर चुके हैं और अब क्रिकइंफो ऑनर्स प्रोग्राम के दौरान शनिवार को चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से सामने सचिन तेंदुलकर ने कहा वह सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, “मैं उससे कहूंगा कि जैसे हो वैसे ही रहो। हमेशा एक पहला मौका होता है। टेस्ट क्रिकेट में, उम्र के साथ, वह अलग-अलग चुनौतियों से निपटना सीख जाएगा। (यह) सॉल्यूशन-ओरिएंटेड माइंडसेट रखने के बारे में है। समस्या हमेशा रहेंगी। समस्या आपके करियर के आखिरी दिन तक, आपके सामने आने वाली आखिरी बॉल तक रहेंगी। बॉलर हर बॉल पर एक सवाल पूछ रहा होता है। अब, आप क्या सॉल्यूशन ढूंढते हैं?”
उन्होंने आगे कहा, "वह एक ऐसा प्लेयर है जो बहुत कॉन्फिडेंट दिखता है, उसे पक्का पता होता है कि वह क्या करना चाहता है और मैं उसके नैचुरल इंस्टिंक्ट्स के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहूंगा। जिस तरह से वह बॉल को देखता है और जिस तरह से वह उस पर रिस्पॉन्ड करता है, अगर उस सिग्नल में रुकावट आती है — अगर आप उसे कई बातें बताकर उसके बीच बहुत सारी रुकावटें डालते हैं — तो असली चैलेंज वहीं होगा। मैं उसे बाहर जाकर वैसे ही बैटिंग करने की आजादी दूंगा जैसे वह करता है। समय के साथ, वह गेम के दूसरे चैलेंजेस से निपटना सीख जाएगा।"
सचिन ने आगे उनके टेस्ट डेब्यू को लेकर कहा, "जब अजीत (अगरकर) यहां बैठे हैं, तो मुझे ध्यान रखना चाहिए कि मैं क्या कह रहा हूं। मैं कोई सिलेक्टर नहीं हूं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि हर कोई उन्हें किसी न किसी स्टेज पर (टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए) देखना चाहेगा। मुझे नहीं पता कि यह कब होगा, लेकिन एक रोमांचक टैलेंट को हिम्मत देने की जरूरत होती है और अगर वह अच्छा कर रहा है, तो हमें उसे हिम्मत देनी चाहिए और सपोर्ट करना चाहिए और सबसे बढ़कर उसकी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहिए और उस पर लगातार प्रेशर नहीं डालना चाहिए, आप जानते हैं, उसे यह खेलना चाहिए, या उसे यह नहीं करना चाहिए, या उसे किसी भी टीम में चुना जाना चाहिए। यह उन लोगों (सिलेक्टर्स) पर छोड़ दें जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



