CSK के कोच ने सरेआम उड़ाई कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की धज्जियां, बोले- वह उम्मीदों पर नहीं उतरे खरे
चेन्नई सुपर किंग्स को सोमवार 18 मई को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली। इस हार के जिम्मेदारों में हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का भी नाम लिया है।

IPL 2026 के प्लेऑफ्स की रेस से चेन्नई सुपर किंग्स लगभग बाहर हो गई है। इसके पीछे का कारण यह है कि टीम सात मुकाबले हार चुकी है। एक मैच अभी बाकी है। मैथमेटिकली अभी सीएसके के प्लेऑफ्स में जाने के चांस हैं, लेकिन जैसे ही कोई टीम 15 या इससे ज्यादा अंकों तक पहुंचेगी तो चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ्स के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को सोमवार 18 मई को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली। इस हार के जिम्मेदारों में हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का भी नाम लिया है।
प्लेऑफ्स की रेस को देखते हुए एसआरएच के खिलाफ अहम मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंदों में 15 रन बनाए। एक चौका तक उनकी इस पारी में नहीं था, जो ओपनर के तौर पर किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराए जा सकता, क्योंकि उनके साथी ओपनर संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। गायकवाड़ का प्रदर्शन इस सीजन लगभग ऐसा ही रहा है। जब मैच के बाद CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से इस सीजन में रुतुराज के परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना लाग-लपेट के कहा कि कप्तान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था।
पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने कहा, "मैं पावरप्ले से शुरू करूंगा। असल में, विकेट लेना सबसे जरूरी है। हां, मुझे लगता है कि रुतुराज और कर सकते हैं। उन्होंने पहले भी ज्यादा किया है। वह टॉप पर एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने (इस सीजन में) अपने करियर में जितनी तेजी से रन बनाए हैं, उतने रन नहीं इस सीजन नहीं बनाए हैं। और यह कुछ ऐसा है, जिस पर वह ध्यान देंगे, लेकिन उर्विल पटेल के साथ, जो अभी युवा हैं, जो काफी फ्री-स्पिरिटेड हैं, तो इसमें एक कॉम्बिनेशन पहलू है, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिस पर हम सोचेंगे। मुझे लगा कि आज पिच की पेस के हिसाब से बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल थी।"
कोच फ्लेमिंग ने माना है कि 180 रनों का टोटल प्रतिस्पर्धी था, क्योंकि पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। उन्होंने कहा, "180 का स्कोर बनाना बहुत मुश्किल था। स्पिन बॉलिंग वाली बात, मुझे नहीं पता। मैंने उसे समझने में ज़्यादा समय नहीं लगाया। उसमें ज़्यादा टर्न नहीं था। आज बॉल धीमी थी। ज्यादा टर्न नहीं था, लेकिन अकील होसेन का इस्तेमाल और हमारे पास वीर भी हैं और नूर अहमद भी। हां, ये ऐसी चीजें हैं, जिन पर हम बात करेंगे, और जब हम उन्हें देख रहे होते हैं तो हम उनका रिव्यू करते हैं। आज, शायद अगर आप उनके अटैक को देखें, तो यह उनके सीम बॉलर थे, जिन्होंने विकेट पर ज़ोरदार कटर फेंकी, जिससे हमें नुकसान हुआ। हमारा अटैक उससे थोड़ा अलग था।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



