दिल्ली कैपिटल्स का आगे बढ़ना मुश्किल, अक्षर पटेल ने भी माना; स्पिनरों के सिर मढ़ा हार का दोष

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षर पटेल ने कोलकाता के खिलाफ मिली हार के बाद कहा है कि दिल्ली आगामी मैचों में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे सकता है। उन्होंने कोलकाता मैच में स्पिनरों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए।

दिल्ली कैपिटल्स का आगे बढ़ना मुश्किल, अक्षर पटेल ने भी माना; स्पिनरों के सिर मढ़ा हार का दोष

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम ने काफी कम स्कोर बनाया था। हालांकि उन्होंने उनका मानना है कि स्पिनर्स बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराया। कोलकाता की जारी सीजन में लगातार चौथी जीत है। वहीं दूसरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस हार ने प्लेऑफ में पहुंचने के लगभग सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। कोलकाता ने 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसान जीत दर्ज की। फिन एलन के दमदार शतक की बदौलत कोलकाता ने 34 गेंद पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, ''मुझे लगता है रन काफी कम थे और स्पिनर्स ने भी गलती की। पिच जिस तरह का बर्ताव कर रही थी, मुझे लगता है कि स्पिनर ने अपना काम सही से नहीं किया। लेकिन आपने देखा होगा कि हमने 2-3 ओवर के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए थे और मुझे लगता है यही वो समय था जब मैच से हमने पकड़ खो दी। इस पर हमने विचार करना होगा क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी यही हुआ था। हमने अच्छी शुरुआत की थी और फिर अचानक विकेट गिरने शुरू हो गए।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

धीमी पारी पर क्या कहा

उन्होंने आगे कहा, ''देखिए, आप इसे किसी जटिल तरीके से हल नहीं कर सकते। जब अशुतोष और मैं बैटिंग कर रहे थे, तो हम सोच रहे थे कि अगर वहां हमसे कोई गलती हो गई, तो आने वाले अगले बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा। इसलिए मुझे लगता है कि यह सही मानसिकता अपनाने के बारे में है। भले ही आप एक या दो विकेट खो दें, फिर भी आप क्रीज पर समय बिता सकते हैं और परिस्थिति को संभाल सकते हैं। मुझे लगता है कि यही चीज अपनानी चाहिए। जब विकेट क्लस्टर में गिर रहे हों, तो आपको एक-दो ओवर के लिए दबाव को झेलना होता है।”

बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका

आगे के मैचों की तैयारी पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कहा, ''अभी के लिए हम जाएंगे और जो गलतियां की है, उसके बारे में विचार करेंगे। उसके बाद जाहिर सी बात है कि अभी भी लंबा सफर तय करना बाकी है और अगला साल भी आएगा। इसलिए हम इस बारे में सोचेंगे कि अगले साल के लिए हम क्या योजनाएं बना सकते हैं और किस अप्रोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए उसी के आधार पर हम बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी देखेंगे और यह तय कर सकते हैं कि किन्हें मौके दिए जा सकते हैं और हम क्या बदलाव कर सकते हैं।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।