RR Vs SRH: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, अब Q-2 में GT से भिड़ेगी RR
RR Vs SRH: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाक को 47 रनों के बड़े अंतर से हराकर क्वालीफायर 2 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 29 मई को उसका मुकाबला गुजरात टाइंटस से होगा जिससे दूसरे फाइनलिस्ट का पता चलेगा। RCB पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
RR Vs SRH: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाक को 47 रनों के बड़े अंतर से हराकर क्वालीफायर 2 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 29 मई को उसका मुकाबला गुजरात टाइंटस से होगा जिससे दूसरे फाइनलिस्ट का पता चलेगा। RCB पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गलत साबित कर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 और ध्रुव जुरैल ने 21 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इन दोनों की शानदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक के बाद एक लगातार विकेट गिरते रहे। आज के मैच में एसआरएच का कोई भी बड़ा बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका और उनकी पूरी टीम 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना सकी।
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया।
RR Vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर 2 में पहुंची राजस्थान रॉयल्स
RR Vs SRH: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाक को 47 रनों के बड़े अंतर से हराकर क्वालीफायर 2 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 29 मई को उसका मुकाबला गुजरात टाइंटस से होगा जिससे दूसरे फाइनलिस्ट का पता चलेगा। RCB पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
RR Vs SRH LIVE Score: हार के करीब सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर की समाप्ति पर 186 रन बना लिए हैं। हालांकि, टीम हार के करीब है।
RR Vs SRH LIVE Score: 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद
14 ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले को जीत चुकी है। अब सिर्फ औपचारिकताएं शेष हैं।
RR Vs SRH LIVE Score: वेंटिलेटर पर सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब वेटिंलेटर पर नजर आ रही है। उसके 7 विकेट गिर चुके हैं और टीम का स्कोर 11.1 ओवर में सिर्फ 139 रन है और वह 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही है।
RR Vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स की आधी टीम लौटी पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। यशराज पुंजा ने अब हेनरिक क्लासेन को भी पवेलियन भेज दिया है। वे पगबाधा आउट हुए। अहम मैच में हेनरिक क्लासेन ने 10 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली और कुछ खास नहीं कर सके। 6.5 ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 81 रन पांच विकेट के नुकसान पर है।
RR Vs SRH LIVE Score: पावरप्ले के भीतर सनराइजर्स ने खो दिए चार विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद 244 रनों के विशाल लक्ष्य का एलिमिनेटर मुकाबले में पीछा कर रही है लेकिन उसकी हालात पस्त नजर आ रही है। हैदराबाद के चार विकेट आउट हो चुके हैं। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और स्मरण अश्विन आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं।
RR Vs SRH LIVE Score: ईशान के बल्ले पर लगी लगामी
आर्चर ने हैदराबाद को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन को फरेरा के हाथों कैच कराया। ईशान ने 11 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के हैं। तीन ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर 52/2 है।
RR Vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा का नहीं खुला खाता
हैदराबाद टीम ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब आगाज किया है। अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीर जुरेल को कैच थमाया। अभिषेक के आउट होने के बाद उतरे ईशान किशन ने दो चौके और एक छक्के समेत 16 रन बनाए।
RR Vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को दिया इतने रनों का लक्ष्य
RR Vs SRH LIVE Score: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाक को 244 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मुल्लनपुर में खेल जा रहे इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 और ध्रुव जुरैल ने 21 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। हालांकि, RR और बड़ा स्कोर बना सकती थी।
RR Vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स 200 के पार लेकिन गिरा चौथा विकेट
राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट भी गिर चुका है। कप्तान रियान पराग 12 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 200 के पार पहुंच चुका है और अभी चार ओवर शेष हैं।
RR Vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स का गिरा तीसरा विकेट
13.5 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 192 रन तीन विकेट के नुकसान पर है। उसका तीसरा विकेट ध्रुव जुरैल के रूप में गिर चुका है। उन्होंने 21 गेंदों में 50 रनों की तूफानी पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की टीम मुल्लनपुर में बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है।
RR Vs SRH LIVE Score: यशस्वी जायसवाल भी हुए आउट
वैभव सूर्यवंशी के बाद अब यशस्वी जायसवाल भी आउट हो गए हैं। उन्होंने आज के मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं डाला और सिर्फ 29 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। 11वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 145 रन दो विकेट के नुकसान पर है।
RR Vs SRH LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी आउट
राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा झटका लगा है। वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों में 97 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 12 छक्के जड़े। उन्होंने 334.48 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
RR Vs SRH LIVE Score: पावरप्ले के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर
पावरप्ले की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 80 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। वैभव सूर्यवंशी 20 गेंदों में 60 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि जायसवाल उनका साथ दे रहे हैं।
RR Vs SRH LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी का तूफान
मुल्लनपुर में एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला है। उन्होंने 10 गेंदों में ही एसआरएच के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 36 रन बना दिए हैं। 3 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 45 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है।
RR Vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस
RR Vs SRH LIVE Score: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुल्लनपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल कुछ ही देर में क्रीज पर होंगे।
RR Vs SRH LIVE Score: जीतने वाले की क्वालीफायर-2 में होगी एंट्री
दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वह 29 मई को गुजरात टाइटंस के साथ क्वालीफायर 2 खेलेगी जिसमें से दूसरा फाइनलिस्ट निकलेगा। आरसीबी पहले ही गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है।
RR Vs SRH LIVE Score: कैसा रहेगा आज की पिच का मिजाज
मुल्लनपुर में पहला पारी का औसतन स्कोर 214 रन है। पिच नंबर चार का प्रयोग किया जाएगा खेलने के लिए जोकि बैटिंग के अनुकूल है। ऐसे में आज भी हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। खासकर तब जब वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे धुरंधर बल्लेबाजों का आमना सामना हो रहा हो।
RR Vs SRH LIVE Score: क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 12
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दासुन शनाका ने बताया है कि रियान पराग और रविंद्र जडेजा को कुछ मामूली चोंटे हैं लेकिन वे मुकाबला खेल सकते हैं। रियान पराग आज का मैच का जरूर खेलेंगे।
RR Vs SRH LIVE Score: इलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत
RR Vs SRH LIVE Score: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में आपका स्वागत है। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मुकाबला 7:30 बजे तक शुरू होगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तानटॉस के लिए मैदान पर होंगे।