RR Vs RCB LIVE Score: RCB को RR ने 6 विकटों से रगड़ा, दर्ज की लगातार चौथी जीत, वैभव का दिखा तांडव

RR Vs RCB highlight: IPL 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है। वैभव सू्र्यवंशी और ध्रुव जुरैल की धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण आरसीबी के गेंदबाजी 201 रन के स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके। RR ने 202 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर लिया।

RR Vs RCB LIVE Score: RCB को RR ने 6 विकटों से रगड़ा, दर्ज की लगातार चौथी जीत, वैभव का दिखा तांडव

वैभव सूर्यवंशी

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

RR Vs RCB Highlight: IPL 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है। वैभव सू्र्यवंशी और ध्रुव जुरैल की धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण आरसीबी के गेंदबाजी 201 रन के स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके। RR ने 202 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है, वहीं आरसीबी को इस टूर्नामेंट में यह पहली हार मिली है। चार मैचों में चार जीत के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। इसके गेंदबाज रवि बिश्नोई के नाम पर्पल कैप है, जबकि वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप है।

बारिश के कारण पूरे 1 घंटे से अधिक की देरी से शुरू हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती ओवरों में उनका फैसला सही साबित हुआ। पावरप्ले में निश्चित तौर पर राजस्थान के गेंदबाजों की जीत हुई। वे ना सिर्फ रन रोकने में सफल हुए हैं बल्कि तीन बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। जोफ्रा आर्चर ने पारी की पहली गेंद पर ही फिल साल्ट को चलता किया। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिकल्ल को भी अपना शिकार बनाया। पारी के पांचवें ओवर में रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर आरसीबी के विकेट गिरते रहे और एक वक्त तक तो 93 रनों के स्कोर पर टीम के 6 विकेट हो चुके थे। वहां से 201 के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल था लेकिन कप्तान पाटीदार और अंत में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में वेंकटेश अय्यर ने अपना प्रभाव जमाया और टीम को एक बडे लक्ष्य तक पहुंचाया। पाटीदार ने चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 गेंदों में 63 रन बनाए। वेंकेटेश अय्यर ने 15 गेंदों में 29 रन जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेदों में 22 रन बनाए। शुरुआत में कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बड़ा स्कोर नहीं कर सका।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी शुरुआत की लेकिन 21 रनों के स्कोर पर हेजलवुड ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद 15 साल के वंडर बॉय यशस्वी जायसवाल का तांडव देखने को मिला। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही पावरप्ले में ही टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। जब टीम का स्कोर 129 रन था तब वैभव सूर्यवंशी को क्रुणाल पांड्या ने 26 गेंदों में 78 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वैभव के आउट होने के बाद 5 रन के भीतर दो और विकेट गिर गए लेकिन फिर ध्रुव जुरेल और जडेजा ने पारी को संभाला और 18वें ओवर में 202 के लक्ष्य को हासिल कर लिया। जुरैल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 गेंदों में 81 रन बनाए। जडेजा ने 25 गेंदों में 24 रन बनाए और एक छोर संभाले रखा।

आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या और हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो, रवि बिश्नोई ने दो, ब्रिजेश शर्मा ने 2 और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।

राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया।

RR 202/4 (18 ओवर)

RCB- 201/8 (20 ओवर)

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड।

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी ने 6 विकेट से हराया

RR Vs RCB LIVE Score: IPL 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है। वैभव सू्र्यवंशी और ध्रुव जुरैल की धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण आरसीबी के गेंदबाजी 201 रन के स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके। RR ने 202 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर लिया।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का हाल

15 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 177 रन है। टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 25 रनों की जरूरत है। ध्रुव जुरैल 60 रन बनाकर नाबाद है। 18 रन बनाकर जडेजा उनका साथ दे रहे हैं।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी का हारनाम लगभग तय, 14 ओवर में हाल

ध्रुव जुरैल ने 25 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। आरसीबी अब हार के बेहद करीब नजर आ रही है। 14 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 64 रन चार विकेट के नुकसान पर है। टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में सिर्फ 39 रनों की दरकार है और दो अनुभवी बल्लेबाज क्रीज पर हैं।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: 13 ओवर के बाद राजस्थान 150 के पार

13 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान का स्कोर 154 रन चार विकेट के नुकसान पर। अब 42 गेंदों में 46 रनों की जरूरत है। आरसीबी को यह मैच जीतना है तो विकेट लेना होगा। नहीं तो यह मैच आसानी से अब राजस्थान की ओर खिसकता हुआ नजर आ रहा है। देखना होगा यह ओवर कौन सा गेंदबाज डालता है।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: 12 ओवर में आरसीबी का स्कोर

12 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 145 रन चार विकेट के नुकसान पर है। यहां से आरसीबी अपनी पकड़ थोड़ी थोड़ी बना रही है। पिछला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने काफी किफायती डाला था। सिर्फ 4 रन दिए।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: सूर्यवंशी के बाद RR ने धड़ाधड़ खोए विकेट

RR Vs RCB LIVE Score: वैभव के तूफान के बाद आरसीबी की टीम वापसी करती नजर आ रही है। वैभव के बाद हेटमायर और अब रियान पराग। टीम ने चार विकेट खो दिए हैं। क्या यहां से आरसीबी के जीतने के चांस बन सकते हैं। देखना होगा।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: सूर्यवंशी और हेटमायर आउट

वैभव सूर्यवंशी को क्रुणाल पांड्या ने आखिरकार पवेलियन भेज दिया है। वे 26 गेंदों में 78 बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े। उन्होंने 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद हेजलवुड ने अब शिमरॉन हेटमायर को भी पवेलियन भेज दिया है।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी शतक की ओर अग्रसर

8 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 129 रन एक विकेट के नुकसान पर है। सूर्यवंशी 73 रनों के स्कोर पर खेल रहे हैं। वे शतक की ओर अग्रसर हैं वो भी बहुत तेजी से।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: 7वें ओवर में ही जीत की ओर अग्रसर राजस्थान रॉयल्स

7 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स ने 111 रन बना लिए हैं। 1 विकेट गिरा है। सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल मैदान पर हैं। आरसीबी के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा है कि इन बल्लेबाजों के लेंथ कौन सी रखी जाए।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: पावरप्ले में आरआर के बल्लेबाजों ने दिखाया तांडव

6 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: सूर्यवंशी ने हेजलवुड की पिटाई कर दी

राजस्थान रॉयल्स ने तूफानी शुरुआत दी है। चार ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 56 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। सूर्यवंशी ने पिछले ओवर में हेजलवुड को लगातार तीन चौके और 1 छक्का जड़ा है। वे अपने अर्धशतक के करीब हैं।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने खोया अपना पहला विकेट

आरसीबी के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत दी है। राजस्थान रॉयल्स ने अपना पहला विकेट खो दिया है। जायसवाल को हेजलवुड ने पवेलियन भेज दिया है। टीम का स्कोर 21 रन दो ओवर की समाप्ति पर है।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: ऐसा रहा आरसीबी की पारी का लेखा जोखा

बारिश के कारण पूरे 1 घंटे से अधिक की देरी से शुरू हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती ओवरों में उनका फैसला सही साबित हुआ। पावरप्ले में निश्चित तौर पर राजस्थान के गेंदबाजों की जीत हुई। वे ना सिर्फ रन रोकने में सफल हुए हैं बल्कि तीन बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। जोफ्रा आर्चर ने पारी की पहली गेंद पर ही फिल साल्ट को चलता किया। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिकल्ल को भी अपना शिकार बनाया। पारी के पांचवें ओवर में रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर आरसीबी के विकेट गिरते रहे और एक वक्त तक तो 93 रनों के स्कोर पर टीम के 6 विकेट हो चुके थे। वहां से 201 के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल था लेकिन कप्तान पाटीदार और अंत में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में वेंकटेश अय्यर ने अपना प्रभाव जमाया और टीम को एक बडे लक्ष्य तक पहुंचाया। पाटीदार ने चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 गेंदों में 63 रन बनाए। वेंकेटेश अय्यर ने 15 गेंदों में 29 रन जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेदों में 22 रन बनाए। शुरुआत में कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बड़ा स्कोर नहीं कर सका। अब देखना होगा क्या 202 के स्कोर को राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज चेज कर पाएंगे या नहीं।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी ने दिया 202 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 के 16वें मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का लक्ष्य रखा है। क्या राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे देखना दिलचस्प होगा। कप्तान पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रन बनाए। अय्यर ने अच्छा फिनिश किया।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी के आठ विकेट आउट

18 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी की टीम ने 171 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 40 गेंदों में 63 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर पवेलियन लौट। देखते हैं कहां तक पहुंच पाता है स्कोर।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: पाटीदार की फिफ्टी और आरसीबी का स्कोर

17 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 166 रन 7 विकेट के नुकसान पर है। कप्तान रजत पाटीदार और वेकेंटेश अय्यर दोनों मध्य प्रदेश से आते हैं और बड़े बालों के साथ शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। देखना है टीम को कहां तक ले जा पाते हैं।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी ने खोए 7 विकेट

16वें ओवर में आरसीबी ने 147 रन पर 7 विकेट खो दिए हैं। रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं। देखना होगा यह टीम पूरे 20 ओवर खेल पाती है या नहीं।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी के 6 विकेट पवेलियन लौट

आरसीबी ने टिम डेविड का भी विकेट खो दिया है। टीम का स्कोर 12.2 की समाप्ति पर 109 रन 6 विकेट के नुकसान पर है। कप्तान पाटीदार और शेफर्ड मैदान पर हैं।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी की आधी टीम पवेलियन

11 वें ओवर में आरसीबी ने 93 रन बना लिए हैं और उसकी आधी टीम पवेलिनय लौट गई है। टिम डेविड और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं। देखते हैं ये दोनों बल्लेबाज टीम को और कितनी दूर तक ले जा पाते हैं।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: मुश्किलों में है टीम आरसीबी

आरसीबी ने अपना चौथा विकेट भी खो दिया है। क्रुणाल पांड्या को रवि बिश्नोई ने 1 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। टीम मुश्किलों में है।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: पावरप्ले की समाप्ति पर आरसीबी

6 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 61 रन तीन विकेट के नुकसान पर है। पावरप्ले में निश्चित तौर पर राजस्थान के गेंदबाजों की जीत हुई है। वे ना सिर्फ रन रोकने में सफल हुए हैं बल्कि तीन बड़े बल्लेबाजों को आउट किया है। जोफ्रा आर्चर ने पारी की पहली गेंद पर ही फिल साल्ट को चलता किया। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिकल्ल को भी अपना शिकार बनाया। पारी के पांचवें ओवर में रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: विराट कोहली लौटे पवेलियन

पारी का पांचवां ओवर डालने आए रवि बिश्नोई ने अपनी पांचवीं गेंद पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। 5 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 58 रन तीन विकेट के नुकसान पर।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी ने खोया अपना दूसरा विकेट

आरसीबी ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। जोफ्रा आर्चर ने साल्ट के बाद अब देवदत्त पडिकल को भी पवेलियन भेज दिया है। विराट कोहली मैदान पर डटे हुए हैं। तीन ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 45 रन है, लेकिन दो विकेट का बड़ा नुकसान हो चुका है। दो इनफॉर्म बैटर पवेलियन लौट चुके हैं। जोफ्रा आर्चर आग उगल रहे हैं। पारी के दूसरे ओवर में नाद्रे बर्गर की गेंद में काफी स्विंग देखने को मिली थी। पावरप्ले में आरसीबी के कुछ और भी विकेट गिर सकते हैं। हालांकि, रन गति काफी तेज है।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: विराट कोहली बाल-बाल बचे

एक ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 13 रन फिल साल्ट के विकेट के नुकसान पर। पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली भी आउट होने से बचे। वे आर्चर की गेंद पर स्लिप और विकेटकीपर के बीच कैच हो सकते थे।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी को पहली ही गेंद पर लगा बड़ा झटका

आरसीबी को पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर ने फिल साल्ट को चलता कर दिया है। टीम का स्कोर शून्य रन है।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: पहली गेंद इतने बजे फेकी जाएगी

RCB VS RR मुकाबले में फिर से आई बारिश के कारण मैच 8 बजकर 15 मिनट पर शुरू होना था लेकिन अब 8 बजकर 40 मिनट पर पहली गेंद फेकी जाएगी।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: फिर से बारिश, मैच और लेट हुआ

मैच की पहली गेंद 8 बजकर 15 मिनट पर फेंकी जानी थी, लेकिन फिर से बारिश शुरू हो गई है। इसके चलते अब मैच देर से शुरू होगा।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी के एकादश में हेजलवुड की वापसी

आरसीबी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। जोश हेजलवुड आज का मुकाबला खेल रहे हैं। देखिए क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI-

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: RR ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी RCB

RR Vs RCB LIVE Score: IPL 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी पहले बैटिंग करेगी।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: 8 बजे होगा टॉस, पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला

भारतीय समयानुसार 8 बजे टॉस होगा। पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा। बारिश के कारण ओवर में कटौती नहीं की गई है। इस मैदान पर बारिश के बाद अब टॉस बेहद अहम हो गया है।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: बारिश रुकी, जल्दी ही आएगा टॉस का अपडेट

भारतीय समयानुसार 19:26: बारिश रुक गई है और मैदान कर्मचारी आउटफील्ड को सुखाने के लिए सुपर सोपर का उपयोग कर रहे हैं। वे मैदान को टॉस के लिए तैयार करने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: बूंदा बांदी नहीं जोरदार बारिश हो रही है

7 बजकर 7 मिनट पर मिले अपडेट के अनुसार, अब ठीक से बारिश हो रही है। ग्राउंड स्टाफ आउटफील्ड के बचे हुए हिस्सों को ढक रहा है।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: बारिश के कारण टॉस में हो रही देरी

RR Vs RCB LIVE Score: RR Vs RCB LIVE Score: IPL 2026 के 16वें बारिश का साया पड़ चुका है। गुवाहटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 7:30 बजे से मैच खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हो सकती है। 7 बजे के तय समय में टॉस नहीं हो सका है और इसमें देरी हो रही है।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: वैभव-यश बनाम डफी- भुवी बैटल

आज का मैच इसलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि नई गेंद से आरसीबी के तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों पर निगाहें टिकी होंगी। भुवनेश्वर कुमार और जेकब डफी जैसी धारदार गेंदबाजी यूनिट को राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज जिन्होंने पिछले मुकाबले में बुमराह तक को नहीं बक्शा कैसे बल्लेबाजी करेंगे देखना होगा।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 12

राजस्थान रॉयल्स (RR) (संभावित प्लेइंग -12): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: क्या हो सकती है RCB की संभावित 12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) (संभावित प्लेइंग 12): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: मैच में बारिश होगी या नहीं?

मौसम विभाग के अनुसार, RR Vs RCB मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: आरसीबी की टीम का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसीख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देशवाल।

Share

RR Vs RCB LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम का स्क्वॉड

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)RR Vs RCB LIVE Score: RCB को RR ने 6 विकटों से रगड़ा, दर्ज की लगातार चौथी जीत, वैभव का दिखा तांडव