RR vs LSG Pitch Report: जयपुर में आज फिर लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज करेंगे शिकार? जानिए क्या है पिच रिपोर्ट

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

RR vs LSG Pitch Report: जयपुर में आज राजस्थान रॉयल्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच खेला जाएगा। इस मैच में पिच का मिजाज कैसा हो सकता है? इसके बारे में जान लीजिए। राजस्थान के लिए यह मैच अहम है। 

RR vs LSG Pitch Report: जयपुर में आज फिर लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज करेंगे शिकार? जानिए क्या है पिच रिपोर्ट

RR vs LSG Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज यानी मंगलवार 19 मई को खेला जाएगा। यह मैच प्लेऑफ्स की रेस को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम है, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स तो बाहर है। ऐसे में राजस्थान को अगर प्लेऑफ्स की रेस में खुद को अपने दम पर जीवित रखना है तो यह मैच जीतना ही होगा। अन्यथा राजस्थान के लिए आगे की राह कठिन हो जाएगी। लखनऊ की टीम अपने फैंस को खुश करने के लिए राजस्थान का खेल खराब करना चाहेगी। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा। आप जान लीजिए कि पिच का मिजाज यहां कैसा होगा?

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास में कुल 67 मैच खेले गए हैं। इनमें से 24 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 43 मैचों में रन चेज में टीमों को जीत मिली है। इस तरह यहां शाम के मैच में हर एक टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी करना ही पसंद करती है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

हालांकि, टॉस जीतना और फिर मैच जीतना यहां जीत की गारंटी नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि आईपीएल में 37 मुकाबले टॉस जीतने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 30 मैच उन टीमों ने भी जीते हैं, जिन्होंने टॉस गंवाया है। कोई भी मैच यहां बेनतीजा खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में टॉस की भूमिका तो है, लेकिन ओस को देखते हुए रन चेज में आसानी होती है।

पहली पारी का औसत स्कोर यहां 168 है, लेकिन आजकल की क्रिकेट में यह काफी नहीं है। कम से कम 210 रन यहां आपको जीत के लिए बनाने होंगे। 200 रनों तक इस समय सेफ स्कोर नहीं लगता है। पिछले कई साल से तो इम्पैक्ट प्लेयर भी आईपीएल में है। ऐसे में 25 से 30 रन आपको पहली पारी में ज्यादा ही बनाने पड़ते हैं।

8.47 रन प्रति ओर यहां गेंदबाज खर्च करते हैं, जबकि विकेट लेने के लिए उन्हें करीब 30 रनों का इंतजार करता है। 66.16 फीसदी विकेट तेज गेंदबाजों को मिलते हैं, जबकि 33.53 फीसदी विकेट यहां स्पिनरों को मिलते हैं। इस तरह गेंदबाज यहां औसतन कम रन खर्च करते हैं, लेकिन विकेट भी उन्हें उतने नहीं मिल पाते हैं।

IPL 2026 में यहां तीन मैच खेले जा चुके हैं और यह आखिरी मैच है। इससे पहले तीनों मैचों में 220-220 से ज्यादा का स्कोर बना है। दो बार टीमों ने चेज किया है, लेकिन एक बार खुद मेजबान टीम चेज नहीं कर पाई थी। आखिरी मैच को राजस्थान की टीम अपने स्वाभिमान के लिए खेलेगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।