RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी पंत ब्रिगेड, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

RR vs LSG Match Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सात विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 93 रनों की पारी खेली।

RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी पंत ब्रिगेड, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

RR vs LSG Match Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से रौंदकर अपने दम पर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। आरआर ने मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 221 रनों का लक्ष्य पांच गेंद बाकी रहते हासिल किया। पंत ब्रिगेड को वैभव सूर्यवंशी के तूफान ने तबाह किया। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में सात चौकों और 10 छक्कों की मदद से 93 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर ने अच्छा आगाज किया। यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के संग 75 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यशस्वी ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक छक्का है। उन्हें आकाश सिंह ने सातवें ओवर में आउट किया। इसके बाद, सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ 105 रनों की अहम साझेदारी की। सूर्यवंशी 14वें ओवर में मोहसिन खान का शिकार बने। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (6 गेंदों में 7) 17वें ओरवर में रनआउट हुए। जुरेल 38 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के ठोके। डोनोवन फरेरा (10 गेंदों में नाबाद 16) ने छक्का लगाकर आरआर को जीत की दहलीज पारक कराई।

इससे पहले, लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 220 रन जुटाए। ओपनर मिचेल मार्श चार रनों से शतक से चूक गए। उन्होंने 57 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की बदौलत 96 रनों की पारी खेली। वह रनआउट हुए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ टीम ने दमदार शुरुआत की। जोश इंग्लिश और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। यशराज पुंजा ने नौवें ओवर में इंग्लिस को बोल्ड कि1या। उन्होंने आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लिस ने 29 गेंदों में 7 चौरों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बटोरे। निकोलस पूरन सस्ते में आउट हुए। उन्होंने 11 गेंदों में 16 रन जुटाए। पूरन को पुंजा ने 13वें ओवर में पवेलियन भेजा।

मार्श ने कप्तान ऋषभ पंत (23 गेंदों में 35, दो चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। जोफ्रा आर्चर द्वारा डाले गए अंतिम ओवर में पंत, मार्श और आयुष बडोनी (0) ने विकेट खोया। राजस्थान के नियमित कप्तान रियान पराग चोटिल होने के कारण नहीं खेले। उनकी गैर मौजूदगी में यशस्वी जायसवाल कमान संभाली। आरआर ने तीन बदलाव किए। राजस्थान ने संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा और लुहान-ड्रे प्रेटोरियस को शामिल किया। लखनऊ ने दो बदलाव किए हैं। मोहम्मद शमी की जगह मोहसिन खान और आयुष बडोनी की जगह एडन मारक्रम को मौका मिला।

RR: 225/3 (19.1 ओवर)

LSG: 220/5 (20 ओवर)

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।

RR vs LSG Live Score: आरआर ने जीता मैच

आरआर ने पांच गेंद बाकी रहते सात विकेट से मैच अपने नाम किया है। जुरेल 53 और डोनोवन फरेरा 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share

RR vs LSG Live Score: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस हुए आउट

लखऊन का तीसरा विकेट लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के तौर पर गिरा है। वह 17वें ओवर में रनआउट हुए। जुरेल 45 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आरआर को अंतिम 18 गेंदों में 21 रनों की जरूरत है।

Share

RR vs LSG Live Score: शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए हैं। उन्होंने 38 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और 10 छक्के हैं। सूर्यवंशी को मोहसिन खान ने 14वें ओवर में अब्दुल समद को कैच कराया।

Share

RR vs LSG Live Score: राजस्थान टीम पहुंची 150 पार

राजस्थान टीम ने 12वें ओवर में 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। सूर्यवंशी ही नहीं, जुरेल भी गेंदबाजों की बखिया उधड़े रहे हैं। सूर्यवंशी 31 गेंदों में 82 और जुरेल 18 गेंदों में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मयंक यादव ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 29 रन लुटाए।

Share

RR vs LSG Live Score: सूर्यवंशी ने ठोकी तूफानी फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी (57)* ने 23 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोकी है। यह उनका मौजूदा सीजन में तीसरा अर्धशतक है। वह एक शतक भी लगा चुके हैं। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 121/1 है। जुरेल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

RR vs LSG Live Score: फिफ्टी से चूके यशस्वी

आकाश ने लखनऊ को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने सातवें ओवर में यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर पंत के हाथों लपकवाया। वह फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का है। यशस्वी ने सूर्यवंशी (25)* के साथ 65 रनों की साझेदारी की। सूर्यवंशी का साथ देने के लिए ध्रुव जुरेल आए हैं।

Share

RR vs LSG Live Score: पावरप्ले में 70 पार राजस्थान

राजस्थान ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 71 रन जोड़े। सूर्यवंशी 25 और यशस्वी 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। प्रिंस ने छठे ओवर में 15 रन खर्च किए, जिसमें सूर्यवंसी ने दो चौके और एक छक्का जमाया।

Share

RR vs LSG Live Score: यशस्वी का बल्ला जमकर चला रहा

यशस्वी का बल्ला जमकर चला रहा है। उन्होंने चौथे ओवर में प्रिंस यादव को आड़ हाथ लेते हुए 19 रन बटोरे। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का और अगली तीन गेंद पर चौका मारा। उन्होंने अंतिम गेंद पर सिंगल लिया। आरआर ने पांचवें ओवर में पचासा पूरा किया।

Share

RR vs LSG Live Score: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। आकाश सिंह ने पहले ओवर में 23 रन खर्च किए, जिसमें छह वाइड के हैं। यशस्वी ने चार चौके लगाए।

Share

RR vs LSG Live Score: राजस्थान को मिला 221 का टारगेट

राजस्थान को 221 रनों का टारगेट मिला है। आर्चर ने अंतिम ओवर में पांच रन दिए। इस दौरान तीन विकेट गिरे। मार्श 96 रन बनाकर रनआउट हुए।

Share

RR vs LSG Live Score: शतक के करीब मिचेल मार्श

मिचेल मार्श शतक के करीब हैं। वह 48 गेंदों में 84 रन बना चुके हैं। पंत 15 गेंदों में 22 रन बनाकर टिके हैं। 17 ओवर में एलएसजी का स्कोर 194/2 है।

Share

RR vs LSG Live Score: निकोलस पूरन लौटे पवेलियन

निकोलस पूरन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 11 गेंदों में दो छक्कों के जरिए 16 रन बनाए। पूरन को पुंजा ने 13वें ओवर में फरेरा को कैच कराया। मार्श 70 और कप्तान ऋषभ पंत 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

RR vs LSG Live Score: मिचेल मार्श ने लगाया अर्धशतक

मिचेल मार्श ने 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। यह उनका मौजूदा सीजन में तीसरा पचास प्लस स्कोर है। वह एक शतक ठोक चुके हैं। 11 ओवर के बाद एलएसजी का स्कोर 137/1 है। मार्श 55 और निकोलस पूरन 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

RR vs LSG Live Score: यशराज ने दिया लखनऊ को झटका

यशराज पुंजा ने लखनऊ को पहला झटका जोश इंग्लिस के रूप में दिया है। उन्होंने 29 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के हैं। वह नौवें ओवर में बोल्ड हुए। इंग्लिस ने मार्श के साथ 109 रनों की साझेदारी की।

Share

RR vs LSG Live Score: पावरप्ले में 80 के पार लखनऊ टीम

लखनऊ टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 83 रन जोड़े। संदीप शर्मा ने छठे ओवर में 15 रन दिए, जिसमें जोश इंग्लिश ने एक चौका और एक छक्का लगाया। उन्होंने सातवें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। इंग्लिस ने 23 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। उन्होंने मौजूदा सीजन में दूसरा और आईपीएल में तीसरा अर्धशतक जमाया।

Share

RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का पचासा पूरा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने चार ओवर में पचासा पूरा कर लिया है। एलएसजी ने 3.3 ओवर में 50 का आंकड़ा छुआ। यह एलएसजी की आईपीएल में सबसे तेज टीम फिफ्टी है। इंग्लिश 35 और मार्श 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

RR vs LSG Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श ओपनिंग करने उतरे हैं। जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में 12 रन खर्च किए, जिसमें एक लेग बाई है। मार्श ने पांचवीं गेंद पर चौका और छठी गेंद पर छक्का मारा

Share

RR vs LSG Live Score: दोनों की सब्स्टीट्यूट लिस्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग

Share

RR vs LSG Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। नियमित कप्तान चोटिल होने के कारण आज नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैर मौजूदगी में यशस्वी जायसवाल कप्तानी कर रहे हैं।

Share

RR vs LSG Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

राजस्थान बनाम लखनऊ मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं हैं। कप्तान रियान पराग और ऋषभ पंत टॉस के लिए सात बजे मैदान पर होंगे।

Share

RR vs LSG Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

राजस्थान का लखनऊ के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पलड़ा भारी है। दोनों ने आईपीएल में आपस में कुल सात मैच खेले हैं। आरआर ने इस दौरान पांच जबकि एलएसजी ने दो मैचों में जीत दर्ज की। आरआर ने मौजूदा सीजन में अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। ऐसे में आरआर यहां एलएसजी को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

Share

RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी।

Share

RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, युध्दवीर चरक, रवि सिंह, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी पंत ब्रिगेड, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत