RR Vs GT: यशस्वी जायसवाल करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी, जानिए रियान पराग को क्या हो गया?

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 टूर्नामेंट के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम से बड़ा अपडेट सामने आया है। आज के मैच में रियान पराग नहीं, बल्कि यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे। जायसवाल के कप्तानी करने की वजह क्या है जानिए।

RR Vs GT: यशस्वी जायसवाल करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी, जानिए रियान पराग को क्या हो गया?

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 टूर्नामेंट के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम से बड़ा अपडेट सामने आया है। आज के मैच में रियान पराग नहीं, बल्कि यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे। रियान पराग की अनुपस्थिति में पिछले कुछ मुकाबलों में कुछ ओवरों के लिए यशस्वी को कप्तानी करते देखा गया है, लेकिन आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फुल टाइम कप्तानी करते नजर आएंगे। टॉस के वक्त यशस्वी जायसवाल ने अपडेट दिया कि रियान पराग को हैमस्ट्रिंग में चोट है, जिसके कारण वे आज का मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह जायसवाल कप्तानी करेंगे।

पराग के चोटिल होने के कारण कप्तानी कर रहे यशस्वी

जायसवाल ने आज के मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने कहा कि "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे लगता है विकेट काफी अच्छा है। पराग को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, वह जल्द ही वापसी करेंगे। हेटमायर की टीम में वापसी हुई है। मैं बहुत उत्साहित हूं। मैच का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि "हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। मानव की जगह प्रसिद्ध वापस आए हैं। मुझे लगता है कि अपनी ताकत पर ध्यान देना जरूरी है। हमने कुछ क्षेत्रों पर विचार किया। हमने जितने भी मैच खेले हैं, उनमें से ज्यादातर करीबी रहे हैं। हम देखेंगे कि पहले दो ओवरों में क्या होता है।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

RR VS GT मैच में ऐसी हैं प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड यहां पढ़िए

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन साई किशोर।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, केना मखाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।