भुवनेश्वर कुमार जोफ्रा आर्चर ने नहीं, बल्कि IPL 2026 में इस गेंदबाज ने पावरप्ले में मचाया है कहर
आईपीएल 2026 में पावर प्ले के भीतर सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ टॉप पर हैं। शीर्ष 5 में कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

आईपीएल 2026 अब अपनी समाप्ति की ओर है। इसका दूसरा क्वालीफायर आज शुक्रवार 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह सीधे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में भिड़ेगी। समाप्ति की ओर बढ़ रहे इस सीजन में पावरप्ले में कुछ प्रमुख गेंदबाजों ने कहर मचा कर रख दिया है। गुजरात टाइटंस की ओर से आज का मैच खेलने वाले कगिसो रबाडा और राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर भी उनमें से हैं। आइए आपको आईपीएल 2026 में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बताते हैं।
कगिसो रबाडा का जलवा, भुवी आर्चर भी टॉप-3 में
आईपीएल 2026 में पावर प्ले के भीतर सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ टॉप पर हैं। वहीं, रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस सूची पर 16 विकटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आज का मुकाबला खेलने वाले जोफ्रा आर्चर इस सूची में 14 विकटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के ही मोहम्मद सिराज जो आज का मैच खेल रहे होंगे 13 विकटों के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी इस सीजन पावर प्ले में कमाल करते 9 विकेट हासिल किए हैं।
पावर प्ले में भुवनेश्वर कुमार की है सबसे बेहतरीन औसत
बता दें कि इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में भले ही कगिसो रबाडा पहले स्थान पर हों, लेकिन सबसे बेहतरीन औसत भुवनेश्वर कुमार की है, जिन्होंने 14.06 की औसत से पावरप्ले में विकेट लिए हैं। वहीं, कगिसो रबाडा ने 21.16 की औसत से, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 22.21 की औसत से विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज ने 24.53 की औसत से विकेट लिए हैं, जबकि मोहम्मद शमी ने 25.5 की औसत से विकेट हासिल किए हैं।
आईपीएल 2026 में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
कगिसो रबाडा- 15 मैच 18 विकेट
भुवनेश्वर कुमार- 15 मैच, 14 विकेट
जोफ्रा आर्चर- 14 विकेट
मोहम्मद सिराज- 13 विकेट
मोहम्मद शमी- 9 विकेट
RR VS GT क्वालीफायर-2 में इन गेंदबाजों पर होगी नजर
आज के मैच में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेदंबाजों की भिड़ंत है। क्या गुजरात टाइंटस के कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवशी और यशस्वी जायसवाल को जल्दी आउट कर पाएंगे या फिर आरआर के बैटर उन पर हावी होंगे देखना होगा। वहीं इस बात पर नजर होगी कि जोफ्रा आर्चर गुजरात के सलामी बल्लेबाजों को आउट कर पाते हैं या नहीं।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



