RR vs GT: गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का 'चौका', राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 77 रनों से हराया
RR vs GT: गुजरात टाइटंस ने शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया। 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 152 रन ही बना सकी।
RR vs GT: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया। गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी और 16.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। रॉयल्स की ओर से रविंद्र जडेजा ने 38 जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन का योगदान दिया। राशिद खान टाइटंस के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिये। जेसन होल्डर को तीन सफला मिली। इस बड़ी जीत से टाइटंस की टीम अपना नेट रन रेट सुधारने में सफल रही। टीम की यह 11 मैचों में सातवीं जीत है और वह 14 अंक के साथ तालिका में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई। रॉयल्स इतने ही मैचों में पांचवीं हार के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है।
गुजरात टाइटंस ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली। राजस्थान के लिए रविंद्र-यश ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने दमदार शुरुआत दिलाई लेकिन 36 के निजी स्कोर पर सिराज का शिकार बन गए। उन्होंने 16 गेंद में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। शिमरन हेटमायर 7 गेंद में 6 रन बनाए। जडेजा ने क्रीज पर आते ही छक्का और चौका जड़ा, जिससे पावरप्ले में राजस्थान ने तीन विकेट पर 78 रन बना लिए।
राशिद ने अपने पहले ओवर में ही जुरेल और डोनोवा फरेरा (दो गेंदों में चार रन) को बोल्ड कर मैच पर टाइटंस का दबदबा कायम कर दिया। आठ ओवर के अंदर पांच विकेट गंवाने के बाद जडेजा और क्रीज पर आए शुभम दुबे (15) ने अगले कुछ ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की। दुबे ने राशिद के खिलाफ छक्का लगाकर दबाव कम करने की कोशिश की, लेकिन अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। जडेजा भी कुछ देर संघर्ष करने के बाद राशिद पर छक्का जड़ने में सफल रहे, लेकिन अगली ही गेंद पर पगबाधा आउट हो गए, जिससे रॉयल्स की उम्मीदों ने पूरी तरह दम तोड़ दिया। होल्डर ने दासून शनाका (16), जोफ्रा आर्चर (पांच) और तुषार देशपांडे (एक) को आउट कर जीत की औपचारिकता पूरी की।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार शुरुआत की है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन 36 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर ने 10 गेंद में 13 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 44 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डर 7 गेंद में 7 रन ही बना सके। पारी के अंतिम ओवरों में वॉशिंगटन सुंदर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, जबकि राहुल तेवतिया ने चार गेंदों में नाबाद 14 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। तेवतिया ने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़े, जिससे टीम ने 21 रन बटोरे और मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 47 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा यश राज पुंजा और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मुकाबला हो रहा है। यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। जायसवाल को यह जिम्मेदारी नियमित कप्तान रियान पराग की अनुपस्थिति में सौंपी गई है। पराग पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया और प्रसिद्ध कृष्णा को मानव सुथार की जगह शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव करते हुए शिमरोन हेटमायर और यशराज पुनिया को टीम में शामिल किया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। रियान पराग के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सीजन की दमदार शुरुआत की थी लेकिन पिछले कुछ मैचों में टीम का प्रदर्शन खराब रहा है और कई मुकाबले गंवा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है और अपने पिछले तीन मुकाबले जीते हैं। गुजरात की टीम 10 मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि राजस्थान की टीम इतने ही जीत-हार के साथ बेहतर रनरेट के कारण चौथे पायदान पर मौजूद है।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में 77 रनों से हराया। गुजरात द्वारा मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन ही बना सकी। गुजरात की जारी सीजन में लगातार चौथी जीत है।
RR vs GT LIVE Score: जोफ्रा आर्चर लौटे पवेलियन
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान के बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर 6 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राजस्थान ने आठ विकेट गंवा दिए हैं।
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स का सातवां विकेट गिा
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स को 14वें ओवर में रविंद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लगा है।
RR vs GT LIVE Score: शुभम दुबे ने बनाए 15 रन
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान के बल्लेबाज शुभम दुबे ने 14 गेंद में 15 रन बनाए। राजस्थान ने 6 विकेट गंवा दिए हैं।
RR vs GT LIVE Score: राशिद खान ने दिए डबल झटके
RR vs GT LIVE Score: राशिद खान ने 8वें ओवर में राजस्थान को डबल झटके दिए हैं। उन्होंने ध्रुव जुरेल और फरेरा को पवेलियन भेजा। जुरेल ने 10 गेंद में 24 रन बनाए। फरेरा ने दो गेंद में चार रन बनाए।
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान ने 7 ओवर में बनाए 86 रन
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 16 और ध्रुव जुरेल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स को पावरप्ले में तीसरा झटका लगा है। शिमरन हेटमायर 7 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा को दूसरी सफलता मिली।
RR vs GT LIVE Score: कप्तान यशस्वी जायसवाल का भी नहीं चला बल्ला
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी नहीं खेल सके। यशस्वी ने 4 गेंद में तीन रन बनाए। कागिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया।
RR vs GT LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। वैभव ने 16 गेंद में 36 रन बनाए। उन्होंने तीन छक्के और इतने ही चौके लगाए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें आउट किया।
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान की बैटिंग शुरू
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में 11 रन बने।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात ने 20 ओवर में बनाए 229 रन
RR vs GT LIVE Score: कप्तान शुभमन गिल (84) और साई सुदर्शन (55) शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 229 रनों का स्कोर खड़ा किया। टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन ने 55 रन का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से बृजेश शर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि यशराज पुंजा और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात ने 19 ओवर में बनाए 208 रन
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं। सुंदर 17 गेंद में 30 रन बना लिए हैं।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट गिरा
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 19वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। जेसन होल्डर 7 गेंद में 7 रन ही बना सके। बृजेश शर्मा ने उन्हें पवेलियन भेजा।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने पूरे किए 200 रन
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 18वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर 27 और होल्डर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs GT LIVE Score: कप्तान शुभमन गिल लौटे पवेलियन
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 44 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 14वें ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। जोस बटलर 10 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने उन्हें आउट किया।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात ने 13 ओवर में बनाए 150 रन
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं। गिल 67 और जोस बटलर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिरा
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस को 11वें ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 36 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए।
RR vs GT LIVE Score: शुभमन गिल ने भी ठोकी फिफ्टी
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 30 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। गिल ने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्के लगाए हैं।
RR vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 30 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए हैं।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात ने पूरे किए 100 रन
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 9वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। सुदर्शन 49 और गिल 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान के गेंदबाज विकेट लेने का मौका भी नहीं बना सके हैं।
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स को विकेट की तलाश
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स को पहले विकेट की तलाश है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 92 रन की साझेदारी हो गई है। राजस्थान के गेंदबाज रन रोकने में असफल रहे हैं।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात ने पावरप्ले में बनाए 82 रन
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 82 रन बना लिए हैं। गिल 32 और सुदर्शन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात ने तीन ओवर में बनाए 37 रन
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं। गिल दो और साई सुदर्शन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात की बैटिंग शुरू
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। जोफ्रा आर्चर का पहला ओवर काफी महंगा रहा।
RR vs GT LIVE Score: यशस्वी जायसवाल को मिली कमान
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जायसवाल को यह जिम्मेदारी नियमित कप्तान रियान पराग की अनुपस्थिति में सौंपी गई है। पराग पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया और प्रसिद्ध कृष्णा को मानव सुथार की जगह शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव करते हुए शिमरोन हेटमायर और यशराज पुनिया को टीम में शामिल किया।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस के संभावित 12
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस के संभावित 12: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के संभावित 12
राजस्थान रॉयल्स के संभावित 12: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका/तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा
RR vs GT LIVE Score: पॉइंट्स टेबल में कौन आगे
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमों ने 10-10 मैच खेले हैं और दोनों ही टीमों ने 6-6 मैच जीते हैं और 4-4 मैच गंवाए हैं। हालांकि दोनों टीमों के प्रदर्शन में काफी अंतर है, जहां राजस्थान ने शुरुआती मैचों में बेहतरीन गेम खेला, तो वहीं गुजरात की टीम अब फॉर्म में आ रही है।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर (विकेटकीपर), कॉनर एस्टरहुइज़न, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जेसन होल्डर, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, निशांत सिद्धू, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, अशोक शर्मा, गुरनूर बराड़, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, जयंत यादव।
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।