RR vs CSK Playing 11: एमएस धोनी को कौन करेगा रिप्लेस? वैभव सूर्यवंशी से होंगी ये उम्मीदें
RR vs CSK Probable Playing 11: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की आज गुवाहाटी में टक्कर होगी। जानिए, दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती हैं?

RR vs CSK Probable Playing 11: आज आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अभियान का आगाज करेंगी। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से गुवहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। पांच बार की चैंपियन सीएसके दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के बगैर उतरेगी। धोनी पिंडली की चोट के कारण सीजन के शुरुआती दो हफ्ते बाहर बैठेंगे। सीएसके पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन (दसवें नंबर) को छोड़कर नए सिरे से छाप छोड़ना चाहेगी। वहीं, आरआर भी अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेगी। राजस्थान टीम आईपीएल 2025 में नौवें स्थान पर रही थी। संजू सैमसन के सीएसके में जाने के बाद आरआर की कमान अब रियान पराग के पास है।
सैमसन और गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग?
सीएसके ने सैमसन को ट्रेज के जरिए आरआस से 18 करोड़ रुपये में लिया था। टी20 वर्ल्ड प 2026 में महफिल लूटने के बाद वह सीएसके के लिए धमाल माचने की फिराक में होंगे। धोनी की गैर मौजूदगी में सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह कप्तान ऋतरुज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग करेंगे। ऐसे में युवा बैटर आयुष म्हात्रे तीसरे नंबर पर आ सकते हैं। हालांकि, धोनी की जगह बल्लेबाजी क्रम में छठे नंबर पर कौन खेलेगा? यह सीएसके के लिए बड़ा सवाल है। धोनी ने पिछले साल आईपीएल में 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाई थी।
एमएस धोनी को कौन करेगा रिप्लेस?
धोनी के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में प्रशांत वीर या सरफराज खान को आजमाया जा सकता है। सीएसके ने प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में लिया था। सीएसके को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में भी झटका लगा है। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कन्फर्म किया कि साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ब्रेविस चोटिल होने के कारण सीएसके की ओर से पहला मैच नहीं खेलेंगे। चेन्नई का बॉलिंग अटैक संतुलित नहीं लग रहा है, खासकर नाथन एलिस के बाहर होने के बाद। वह चोटिल हैं। सीएसके ने ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन को रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ा लेकिन वह चोट से उबर रहे हैं।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से ये उम्मीदें
राजस्थान रॉयल्स को 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बार फिर तूफानी बल्लेबाज की उम्मीद होगी। उन्होंने पिछले सीजन में ताबड़तोड़ बैटिंग से चकित कर दिया था। सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के सामने 35 गेंदों में रिकॉर्ड शतक जमाया था। उन्होंने 2025 में चेन्नई के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल आरआर की पारी की शुरुआत करेंगे। कप्तान पराग वन डाउन आएंगे। पिछले सीजिन में दो विदेशी स्पिनरों के होने से आरआर का संतुलन बिगड़ गया था लेकिन रवींद्र जडेजा रवि बिश्नोई के आने से इसे दुरुस्त कर लिया। राजस्थान ने स्पिन ऑलराउंडर जडेजा को सीएसके से ट्रेड के जरिए लिया। आरआर के पास जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर और एडम मिल्ने जैसे तेज गेंदबाज हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर/सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स की की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



