RR vs CSK Pitch Report: आज बरसापारा में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज दिखाएंगे जलवा या गेंदबाज रहेंगे हावी?

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

RR vs CSK Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। जानें, मैच में पिच का मिजाज कैसा रहेगा?

RR vs CSK Pitch Report: आज बरसापारा में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज दिखाएंगे जलवा या गेंदबाज रहेंगे हावी?

RR vs CSK Pitch Report: आज आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टक्कर होगी। दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरआर और सीएसके की नए सीजन में नए सिरे से शुरुआत पर नजर होगी। दोनों ने आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पिछले दस साल से अधिक समय से आरआर के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहे संजू सैमसन सोमवार को सीएसकी की जर्सी में उतरेंगे। वहीं, लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा आरआर की ओर से खेलेंगे। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी चोटिल होने के कारण दो हफ्ते तक पांच बार की चैंपियन चेन्नई के लिए उपलब्ध नहीं हैं। आइए, एक नजर राजस्थान बनाम चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं।

आज बरसापारा में कैसी रहेगी पिच?

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली होती है। यहां जमकर छक्के-चौके लगते हैं। आज भी बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है। बरसापारा में कुल 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते। वहीं, दो मैचों में टारगेज चेज करने वाली टीम को जीत नसीब हुई। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। आईपीएल में यहां 199/4 हाईएस्ट टीम स्कोर है। सबसे बड़ा सफल चेज 152 है। बरसापारा में पहली पारी का औसत स्कोर 146 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 142 है। यहां दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में राजस्थान और चेन्नई में से जो टीम भी टॉस जीतेगी, वो गेंदबाजी चुन सकती है। सोमवार के मैच के लिए नई पिच इस्तेमाल होने की उम्मीद है। मैच से एक दिन पहले बारिश की वजह से पिच को ढक दिया गया था। मैच की दोपहर में भी बारिश का अनुमान है लेकिन शाम तक मौसम साफ होने की संभावना है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

RR vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

राजस्थान और चेन्नई में कड़ी टक्कर रही है। दोनों टीमों ने आईपीएल में आपस में कुल 31 मैच खेले हैं। आरआर ने 15 और सीएसके ने 16 मैचों में जीत दर्ज की। राजस्थान का शुरुआत में पलड़ा भारी था। आरआर ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में फाइनल समेत तीनों मैच जीते थे। हालांकि, सीएसके ने बाद के वर्षों में जबर्दस्त पटलवार किया और 2010 से 2013 तक कई मैच जीते। हाल के सीजन में पलड़ा फिर से आरआर की झुका दिखा है। राजस्थान ने 2021 से सीएसके के खिलाफ अपने ज्यादा मैच जीते हैं। पिछले सीजन में आरआर ने सीएसके के खिलाफ दो मैचों में विजयी परचम फहराया था। राजस्थान ने 2025 में चेन्नई को एक बार 6 रन और दूसरी बार 6 विकेट से शिकस्त दी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।