RR के कोच का अजीबो-गरीब बयान, पिछले 8 में से 6 मैच हारने के बाद बोले- किसी भी टीम को हरा सकते हैं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
Follow us on Google News
share

विक्रम राठौर ने कहा कि हमें अब दोनों मैच जीतने ही होंगे। हमारा मानना ​​है कि अगर हम अपनी पूरी क्षमता से खेलें तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं। यही हमारी सोच है।

RR के कोच का अजीबो-गरीब बयान, पिछले 8 में से 6 मैच हारने के बाद बोले- किसी भी टीम को हरा सकते हैं

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि अगर उनकी टीम अपनी पूरी क्षमता से खेल तो वह किसी भी टीम को हरा सकती है और इसलिए वह अब भी आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। राजस्थान रॉयल्स के अभी 12 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। वह अपने बाकी बचे दो मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा। राठौड़ ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ''हम प्रत्येक मैच को जीतने की रणनीति बना रहे हैं। हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है और हम जीतने की कोशिश कर रहे हैं।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उन्होंने कहा, ''हमें अब दोनों मैच जीतने ही होंगे। हमारा मानना ​​है कि अगर हम अपनी पूरी क्षमता से खेलें तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं। यही हमारी सोच है। हमें मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।''

राठौड़ ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बारे में बताया कि घुटने में हल्की चोट के कारण एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला किया गया।

उन्होंने कहा, ''उनके घुटने में हल्की चोट थी। उन्हें लगा कि अगर हम उन्हें एक और मैच का आराम दें तो यह उनके लिए अच्छा होगा। इसीलिए उन्हें आज आराम दिया गया।''

टीम के युवा बल्लेबाजों का समर्थन करते हुए राठौड़ ने कहा कि खिलाड़ियों को दूसरों की नकल करने की कोशिश करने के बजाय अपनी व्यक्तिगत क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग तरह से बल्लेबाजी करते हैं। कोई भी सफल हो सकता है। आपको अपनी ताकत को पहचानना और समझना होगा। अगर आप अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं और उसी के अनुसार खेलते हैं तो आप रन बना सकते हैं।''

राठौड़ ने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से पावर हिटिंग पर निर्भर नहीं हैं, इसके बावजूद खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सफल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''मैं उन्हें पूरी तरह से पावर-हिटिंग खिलाड़ी नहीं कहूंगा। इससे पता चलता है कि अगर खिलाड़ी को अपनी क्षमता पर भरोसा हो तो वह सफल हो सकता है।''

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।