मुंबई इंडियंस का कप्तान बदला, रोहित शर्मा की वापसी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 MI vs LSG Playing XI: मुंबई इंडियंस का कप्तान बदला गया है, क्योंकि हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं। रोहित शर्मा की वापसी हो गई है। अब दोनों की प्लेइंग इलेवन के बारे में जान लीजिए। 

मुंबई इंडियंस का कप्तान बदला, रोहित शर्मा की वापसी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

IPL 2026 MI vs LSG Playing XI: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का अपना कप्तान बदलना पड़ा है। आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में एमआई को इसलिए कप्तान बदलना पड़ा है, क्योंकि हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसके अलावा ओपनर रोहित शर्मा की वापसी हो गई है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस मैच में सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। अब दोनों की प्लेइंग इलेवन के बारे में जान लीजिए, क्योंकि एक डेब्यू भी एलएसजी की ओर से देखने को मिला है। इस मुकाबले में एमआई की टीम के स्टैंड इन कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यही कारण है कि रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं। वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल है, जो बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

मुंबई इंडियंस की टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। ट्रेंट बोल्ट को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह कोर्बिन बोश को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या की जगह रोहित शर्मा की वापसी हो गई है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जो इस सीजन दूसरी बार एमआई की कप्तानी के लिए उतरे हैं। सूर्या ने टॉस के दौरान खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह बीमार हैं। एमआई ने बताया है कि हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन के कारण मैच से बाहर हैं, इसलिए आज के मैच के लिए सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और रघु शर्मा

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद

लखनऊ की टीम में तीन बदलाव देखने को मिले हैं। मुकुल चौधरी को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अक्षत रघुवंशी को मौका दिया गया है। इसके अलावा जोश इंग्लिश को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। आवेश खान भी प्लेइंग इलेवन में आ गए हैं।

एलएसजी के लिए इंग्लिस का डेब्यू

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक डेब्यू भी सोमवार 4 मई को देखने को मिला। एलएसजी के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 में पहला मैच जोश इंग्लिस खेलने उतरे। आईपीएल में वे पहले ही डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते एलएसजी के लिए वे देर से जुड़े। अब सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा रहे हैं। मिचेल मार्श ने उनको एलएसजी की डेब्यू कैप थमाई।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।