रोहित शर्मा की इंजरी पर आया अहम अपडेट, क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ बैठना पड़ेगा बाहर?
Rohit Sharma injury Update: रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। रोहित की इंजरी पर अब अहम अपडेट आया है

Rohit Sharma injury Update: मुंबई इंडियंस (एमआई) को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) मैच में डबल झटका लगा। एमआई को ना सिर्फ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा बल्कि दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी चोटिल हो गए। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 13 गेंदों में 19 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का है। रोहित को इस दौरान मांसपेशियों में खिंचाव से काफी परेशानी हो रही थी। फिजियो भी उपचार के लिए मैदा पर आए लेकिन कोई फायदा नहीं। ज्यादा तकलीफ होने पर 38 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित की इंजरी पर अब अहम अपडेट आया है। उनकी चोट का स्कैन होगा।
क्या रोहित पंजाब किंग्स मैच से होंगे बाहर?
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित की हैमस्ट्रिंग इंजरी की गंभीरता का पता लगाने के लिए स्कैन कराया जाएगा। रोहित गुरुवार (16 अप्रैल) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में खेलेंगे या बाहर बैठेंगे, 'हिटमैन' की उपलब्धता स्कैन के नतीजों पर निर्भर करेगी। रोहित के टीम के साथी शेरफेन रदरफोर्ड ने मैच के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''रोहित को शायद थोड़ी हैमस्ट्रिंग की समस्या है। हालांकि, मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता। मैं डगआउट में था, इसलिए मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।" रोहित ने आखिरी बार अप्रैल 2025 में चोट के कारण आईपीएल मैच नहीं खेला था। तब वह घुटने की समस्या के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।
रोहित शर्मा ने चार मैचों में इतने रन बनाए
रोहित ने अभी तक चार मैचों में 45.66 के औसत और 165.06 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक जमाया है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई टीम को पिछले तीन मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। एमआई अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। उसके खाते में सिर्फ दो अंक हैं। आरसीबी ने फिल सॉल्ट (78 रन), कप्तान रजत पाटीदार (53 रन) और विराट कोहली (50 रन)के अर्धशतकों के दम पर रविवार को मुंबई के सामने 240/4 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पांच बार की चैंपियन मुंबई 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन बना सकी।
रोहित-रिकलटन ने दिलाई अच्छी शुरुआत
मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रेयान रिकलटन (37) ने पहले विकेट के लिए 32 गेंद में 57 रन जोड़े थे। एमआई के लिए रदरफोर्ड 31 गेंद में नौ छक्कों और एक चौके के जरिए 71 रनों की नाबाद पारी खेली और शीर्ष स्कोरर रहे। कप्तान हार्दिक ने 40 रन, रेयान रिकलटन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान दिया। मैच में कई वाइड और नो-बॉल हुईं तथा कई रिव्यू लिए गए जिससे मैच खत्म होने में काफी समय लगा।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



