रोहित शर्मा बने ऐसा करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, KKR के खिलाफ काटा कदर
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में शानदार बल्लेबाजी की। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर के बल्ले से 78 रन निकले। मुंबई ने 6 विकेट से मैच जीता।

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2026 में विजयी शुरुआत की है। एमआई ने वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से रौंदा, जिसमें 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने गदर काटा। उन्होंने 38 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 205.26 का रहा। रोहित ने पावरप्ले में ही 23 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट कर लिया था। वह एमआई के लिए पावरप्ले में फिफ्टी जमाने वाले चौथे प्लेयर हैं। मुंबई ने 221 रनों का लक्ष्य पांच गेंद बाकी रहते हासिल किया। यह आईपीएल में एमआई द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है।
ऐसा करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
रोहित आईपीएल में 200 प्लस स्ट्राइक रेट के साथ पचास प्लस स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 38 साल और 333 दिन की उम्र में यह कारनामा अंजाम दिया। उन्होंने सनथ जयसूर्या और दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जयसूर्या ने आईपीएल 2008 में मुंबई की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 48 गेंदों में 237.50 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 38 साल और 319 दिन थी। वहीं, कार्तिक ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सामने 35 गेदों में 83 रन बटोरे, जिसमें 237.14 का स्ट्राइक रेट रहा। उनकी उम्र 38 साल और 319 दिन थी। कार्तिक तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे थे। वह अब आरसीबी के मेंटोर हैं।
रोहित शर्मा से आगे लिस्ट में फाफ डुप्लेसी
रोहित से आगे लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी हैं। डुप्लेसी ने 2024 में आरसीबी के लिए दो बार 200+ स्ट्राइक रेट से पचास प्लस स्कोर बनाया। उन्होंने एसआरएच के विरुद्ध 28 गेंदों में 62 रन (221.43 स्ट्राइक रेट) जोड़े। तब उनकी उम्र 39 साल और 277 दिन थी। डुप्लेसी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 23 गेंदों में 64 रनों (278.26 स्ट्राइक रेट) की पारी खेली थी। वह उस वक्त 39 साल और 296 दिन के थे। रोहित इसके अलावा आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह केकेआर के सामने 1161 रन बना चुके हैं। उन्होंने आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने पंजाब फ्रेंचाइजी के विरुद्ध 1159 रन जुटाए हैं।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



