चेन्नई सुपर किंग्स-मुंबई इंडियंस का मैच फिर भी नहीं दिखे सितारे, एमएस धोनी-रोहित शर्मा मैच से बाहर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एमएस धोनी और रोहित शर्मा एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी चोट की वजह से अनफिट हैं। धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है, जबकि रोहित चार मैच खेलकर बाहर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स-मुंबई इंडियंस का मैच फिर भी नहीं दिखे सितारे, एमएस धोनी-रोहित शर्मा मैच से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई और चेन्नई की टीमें लीग स्टेज में 9 दिन के अंदर ही दूसरी बार भिड़ रही हैं। लेकिन दोनों ही बार एमएस धोनी और रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने हैं। रोहित शर्मा पिछले महीने हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) चोट के कारण मैदान से बाहर हैं। हार्दिक ने पिछले मुकाबले में बताया था कि रोहित शर्मा को फिट होने में समय लगेगा।

धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही अनफिट थे। धोनी सत्र से पहले अभ्यास के दौरान पिंडली में खिंचाव के कारण अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि सीजन के शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी ने कहा था कि दो सप्ताह के बाद धोनी खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और एक महीने से ज्यादा समय के बाद भी धोनी चेन्नई के लिए नहीं खेल सके हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मुंबई इंडियंस महज चार अंक से तालिका में नौंवे स्थान पर है और उसने अंतिम एकादश में रघु शर्मा को शामिल किया। वहीं सीएसके ने रामकृष्ण घोष और प्रशांत वीर को गुरजपनीत सिंह और अकील हुसैन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी।

आठ मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली सीएसके को लगातार खराब प्रदर्शन, खराब नेट रन रेट और महेंद्र सिंह धोनी की लंबे समय तक अनुपस्थिति के कारण प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

चेन्नई-मुंबई प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर

मुम्बई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने का मानना है कि जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव मैच विजेता खिलाड़ी है और ये जल्द ही वापसी करेंगे। जयवर्धने ने कहा, "वे दोनों मैच विजेता हैं और साथ-साथ इंसान भी हैं। वे ऐसे दौर से गुज़रेंगे और उनके व्यक्तित्व की ख़ासियत यह है कि वे वापसी करेंगे और लड़ेंगे। इसलिए हमारी बातचीत यही रहती है कि वे ख़ुद पर ज़्यादा दबाव न डालें। हम बस यही कहते हैं कि ऐसी चीज़ें होती हैं, हमें कोशिश जारी रखनी है।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।