वैभव सूर्यवंशी के शतक से चूकने पर रियान पराग ने लगाई डांट, VIDEO वायरल होने के बाद जमकर हो रहे ट्रोल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शतक से चूकने और पवेलियन लौटने बाद 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी खुद से काफी नाराज दिखे और काफी दुखी भी नजर आए। सूर्यवंशी एक तरफ जहां अपने गम में दुखी थे, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान से भी उनको कोई सहानुभूति नहीं मिली।

वैभव सूर्यवंशी के शतक से चूकने पर रियान पराग ने लगाई डांट, VIDEO वायरल होने के बाद जमकर हो रहे ट्रोल

आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए 47 गेंद में 96 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और सात छक्के लगाए और 204.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हालांकि, वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके और कगिसो रबाडा की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्ण के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

शतक से चूकने पर रियान पराग ने सूर्यवंशी को डांटा

शतक से चूकने और पवेलियन लौटने बाद 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी खुद से काफी नाराज दिखे और काफी दुखी भी नजर आए। सूर्यवंशी एक तरफ जहां अपने गम में दुखी थे, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान से भी उनको कोई सहानुभूति नहीं मिली। एक तरफ जहां पूरे स्टेडियम के दर्शकों ने उठकर वैभव सूर्यवंशी का अभिवादन किया और उनकी शानदार पारी की तारीफ की, वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें वे सूर्यवंशी से गुस्से में बात करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस राजस्थान रॉयल्स के क्वालीफायर-2 हारने के बाद रियान पराग को ही ट्रोल करने में लग गए हैं। वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद डग आउट में रियान पराग सूर्यवंशी से कुछ गुस्से भरे अंदाज में बातचीत करते नजर आए जो फैंस को रास नहीं आया और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रियान पराग की सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग

तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्वालीफायर टू हारने के बाद रियान पराग लगातार ट्रोल हो रहे हैं। उन पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स तो लिख रहे हैं कि खुद दबाव वाले मैचों में फ्लॉप हो जाते हैं और दूसरों पर रौब झाड़ रहे हैं। इसी तरह के अन्य कमेंट भी ट्रोलिंग के अंदाज में दिखे। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पहले से ही अपनी कप्तानी को लेकर सवालों के घेरे में हैं और अब वैभव सूर्यवंशी को डांटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहा है। आज के मैच में रियान पराग के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 6 गेंदों का सामना करते हुए कुल 11 रन एक चौके और एक छक्के की मदद से 183.33 की स्ट्राइक रेट से बनाया और जेसन होल्डर की गेंद पर रबाडा के हाथों कैच आउट हो गए।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग के प्रदर्शन की तुलना

एक तरफ जहां वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 16 पारियों में कुल 776 रन 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस सीजन को कुल 14 मैच खेले हैं जिसमें 23.77 की औसत और 157.65 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 309 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। 24 चौके और 21 छक्के जड़े हैं। उन्होंने इस दौरान सर्वाधिक स्कोर 90 रन बनाए हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।