IPL 2026: रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, ये रिकॉर्ड करेगा हैरान
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रियान पराग को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने साल 2019 में राजस्थान की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह टूर्नामेंट में 8 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 से पहले अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। आरआर ने शुक्रवार को युवा बल्लेबाज रियान पराग को कप्तान नियुक्त किया। संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने 24 वर्षीय बल्लेबाज को नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है। रियान ने साल 2019 में राजस्थान की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह इंडियन प्रीमियर लीग में सभी सात सीजन में आरआर का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 84 मैच खेले हैं और 1566 रन बनाए। उनके बल्ले से अभी तक सात अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।
ये करेगा रिकॉर्ड करेगा हैरान
पिछले साल जब सैमसन चोट की वजह से सैमसन को बाहर बैठना पड़ा तो रियान ने कुछ समय के लिए कप्तानी संभाली। उन्होंने आईपीएल में आठ मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें हैरान करने वाला रिकॉर्ड है। उनकी अगुवाई में आरआर को सिर्फ दो मैचों में जीत नसीब हुई जबकि छह बार हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान टीम आईपीएल 2025 में अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। हालांकि, रियान ने बल्ले से प्रभावित किया। उन्होंने 14 मैचों में 393 रन बटोरे, जिसमें 32.75 का औसत और 166.53 का स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने केकेआर के सामने 95 रनों की पारी खेली थी।
आईपीएल 2025 के बाद आरआर से सैमसन ही नहीं, हेड कोच राहुल द्रविड़ भी अलग हुए। राजस्थान टीम आगामी सीजन में अब एक नई लीडरशिप जोड़ी के साथ उतरेगी। द्रविड़ के पद से हटने के बाद राजस्थान नेश्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया। संगकारा 2021 से फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक रहे हैं। वह 2021 से 2024 तक मुख्य कोच की भूमिका भी निभा रहे थे।
पूर्व भारतीय कप्तान और द्रविड़ का कार्यकाल अचानक समाप्त हो गया, जो 2025 में लंबी अवधि के अनुबंध के साथ फ्रेंचाइजी में लौटे थे। टी20 वर्ल्ड कप विजेता पूर्व राष्ट्रीय कोच ने टीम के खराब प्रदर्शन की ‘‘संरचनात्मक समीक्षा‘‘ के बाद पद छोड़ा। आरआर का पिछले सीजन में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम 14 मैचों में से केवल चार जीत ही जीत पाई थी। राजस्थान ने पिछले सत्र तक अपने कप्तान रहे सैमसन को सीएसके के साथ ट्रेड किया है। इसके बदले में उसने रवींद्र जडेजा को स्क्वॉड में शामिल किया।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




