ना इंजरी ना अनफिट फिर भी रविंद्र जडेजा हुए मैच से बाहर, रियान पराग ने बताई वजह
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा है कि कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है।

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस के दौरान बताया कि वर्कलोड मैनेज करने के लिए जडेजा को आराम दिया गया है। रविंद्र जडेजा की जगह राजस्थान ने रवि सिंह को मौका दिया है। दिल्ली के लिए त्रिपुराना विजय डेब्यू मैच खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि इस पिच पर पहले क्या करना है। चेज करना बेहतर रहा है लेकिन टॉस हारकर खुश हूं। हमारे पिछले मुक़ाबले उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। कुछ खिलाड़ी भी चोटिल हुए हैं। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। जडेजा नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह रवि सिंह डेब्यू करेंगे।
आईपीएल 2026 में जडेजा का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए 11 मैचों में 190 रन बनाए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, विजय त्रिपुराना, लुंगी एन्गिडी, मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार।
राजस्थान रायल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डॉनोवन फ़रेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



