RCB vs LSG: ऋषभ पंत को जोश हेजलवुड ने किया चोटिल, लखनऊ के कप्तान को छोड़ना पड़ा मैदान
Rishabh Pant Retired Hurt: ऋषभ पंत आरसीबी बनाम एलएसजी मैच के में चोटिल हो गए। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान मैदान से बाहर गए और फिर बैटिंग के लिए आए। उन्होंने कुल छह गेंदों का सामना किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर एलएसजी को बैटिंग का न्योता दिया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। उनकी कोहनी में चोट लगी। पंत को दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा लेकिन टीम के लड़खड़ाने के बाद फिर बैटिंग करने आए। हालांकि, वह कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 6 गेंदों में महज एक बनाया। पंत को भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फिल साल्ट के हाथों कैच कराया। मिचेल मार्श (40), मुकुल चौधरी (39) और आयुष बडोनी (38) की बदौलत एलएसजी ने 146/10 का स्कोर बनाया।
पंत को हेजलवुड ने किया चोटिल
एलएसजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर एडेन मार्करम (8 गेंदों में 12) सस्ते में आउट हुए। उन्हें रासिख सलाम डार ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। उसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत बैटिंग करने उतरे। तेज गेंदबाज जोश हेजलुवड द्वारा डाले गए पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श ने सिंगल लिया और स्ट्राइक पंत के पास आ गई। दूसरी और तीसरी गेंद डॉट रही। हेजलवुड ने चौथी गेंद बैक ऑफ लेंथ रखी, जो ऑफ स्टंप के नजदीक थी। पंत ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की मगर गेंद कोहनी पर लग गई। वह दर्द से कराह उठे। फिजियो मैदान में आए और मैजिक स्प्रे छिड़का। पंत ने काफी समय लिया लेकिन आराम नहीं मिला। जब दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो तो मैदान से बाहर चले गए। रासिक ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बडोनी (24 गेंदों में 28) को अपने जाल में फंसाया। उस वक्त एलएसजी का स्कोर 118/5 था। ऐसे में पंत खेलने आए और दोबारा तीनों गेंदों का सामना किया।
पंत IPL से पहले साइड स्ट्रेन इंजरी से उबरे
बता दें कि 28 वर्षीय पंत ने साइड स्ट्रेन इंजरी से उबरने के बाद आईपीएल 2026 में वापसी की। उन्हें जनवरी में वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच से पहले एक अभ्यास सत्र के दौरान 'थ्रो-डाउन' विशेषज्ञ की फेंकी हुई गेंद कमर के ऊपर लगने से दाहिनी तरफ की 'इंटरनल ओब्लिक' मांसपेशियों में चोट (साइड स्ट्रेन) लगी थी। पंत आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक कुछ खास टच में नहीं दिखे हैं। उन्होंने पांच मैचों में 104 रन बटोरे हैं, जिसमें एक अर्धशतक है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध क्रमश: 7, 10 और 18 रन बनाए।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



