आप चैंपियन के साथ ऐसा नहीं कर सकते…विराट कोहली और रोहित शर्मा के सपोर्ट में उतरे रिकी पोंटिंग

नई दिल्ली, पीटीआई
Follow us on Google News
share

रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि चैंपियन खिलाड़ियों को कभी कम मत आंकिए।

आप चैंपियन के साथ ऐसा नहीं कर सकते…विराट कोहली और रोहित शर्मा के सपोर्ट में उतरे रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को लगता है कि भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा अक्टूबर-नवंबर 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक खेलने के लिए अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत के ये दोनों पूर्व कप्तान अब सिर्फ एक प्रारूप में खेलते हैं। 50 ओवर के क्रिकेट के अलावा उन्हें अधिकतर खेलने का मौका आईपीएल में ही मिलता है। जहां एक तरफ कोहली ने आईपीएल में अपने निरंतर प्रदर्शन के स्तर को फिर से परिभाषित किया है तो वहीं रोहित ने भी पैर की मांसपेशियों में चोट से जूझने के बावजूद ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 में दो वनडे विश्व कप खिताब दिलाने वाले पोंटिंग ने कहा कि कोहली और रोहित जैसे चैंपियनों को कभी कम नहीं आंकना चाहिए।

'आप चैंपियन के साथ ऐसा नहीं कर सकते'

आईपीएल में पंजाब किंग्स के हेड कोच पोंटिंग ने पीटीआई से कहा, ''मैं उन्हें आगे बढ़ते हुए और वहां तक पहुंचने की कोशिश करते हुए देख सकता हूं। चैंपियन खिलाड़ियों के बारे में मैंने हमेशा एक बात कही है कि आप उन्हें कभी मना नहीं कर सकते। आप उन्हें कभी भी कम नहीं आंक सकते।'' उन्होंने कहा, ''इस आईपीएल में विराट इसका एक और बेहतरीन उदाहरण रहे हैं। वह अब उतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं जितना वह पहले खेला करते थे लेकिन जीतने का वह जज्बा और चाहत अब भी उनमें बरकरार है। रोहित शर्मा इस आईपीएल में जिस बेहतरीन शारीरिक फिटनेस के साथ उतरे हैं वैसी फिटनेस मैंने शायद पिछले 10 या 12 वर्षों में उनकी कभी नहीं देखी।'' पोंटिंग ने कहा, ''तो उन खिलाड़ियों में आगे बढ़ने और खुद को जितना हो सके उतना बेहतरीन खिलाड़ी बनाने का जुनून अब भी मौजूद है। तो जैसा कि मैंने कहा, कभी भी 'नहीं' मत कहो।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि...'

एक शतक सहित 13 मैच में 542 रन बनाकर कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। पैर की मांसपेशियों में चोट से वापसी के बाद से रोहित मुंबई इंडियंस की टीम में 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खेल रहे हैं। आठ मैच में उन्होंने 283 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। कोहली और रोहित दोनों ने 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कोहली और रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू होने वाली तीन मैच की सीरीज के लिए मंगलवार को भारत की टीम में शामिल किया गया। रोहित का चयन हालांकि उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम के चयनकर्ता वनडे विश्व कप के लिए इन दोनों के चयन पर टूर्नामेंट शुरू होने के करीब ही फैसला लेंगे और उस समय उनकी फिटनेस तथा फॉर्म को ध्यान में रखेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ''अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि वे विश्व कप में खेलेंगे या नहीं। अभी इसमें काफी समय बाकी है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।