रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के शेरों को दिया जीत का '3-स्टेप' फॉर्मूला, पिछले साल टूट गया था सपना

Vikash Gaur Bhasha, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों से शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से चुस्त रहने के साथ ही पिछले साल के उनके शानदार प्रदर्शन से आत्मविश्वास लेने की सलाह दी है।

रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के शेरों को दिया जीत का '3-स्टेप' फॉर्मूला, पिछले साल टूट गया था सपना

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी टीम के खिलाड़ियों को एक बड़ी सलाह दी है। पोंटिंग ने कहा है कि शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से आपको चुस्त रहना होगा, साथ ही साथ पिछले साल के टीम के शानदार प्रदर्शन से आत्मविश्वास लेने होगा। पंजाब किंग्स पिछले साल एक दशक बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे टीम का आईपीएल चैंपियन बनने का ख्वाब पूरा नहीं हो सका।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने जिस दबदबे वाली खेल शैली का प्रदर्शन किया था उसे जारी रखते हुए पंजाब किंग्स इस साल आईपीएल में सबसे मजबूत टीमों में से एक बन सकती है। फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक मीडिया रिलीज में पोंटिंग के हवाले से कहा गया है, ''यह ट्रेनिंग है, यह तैयारी है। यह 31 तारीख को होने वाले पहले मैच के लिए खुद को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करने के बारे में है।'' पंजाब किंग्स 31 मार्च को मुल्लानपुर में सत्र के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

पोंटिंग ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि आप पीछे मुड़कर देखें और सोचें कि आपने पिछले साल इस टीम में क्या योगदान दिया और उसी ने हमें एक अच्छी टीम बनाया।'' इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कोच ने अपने खिलाड़ियों से कहा कि टीम की योजना पर टिके रहते हुए, अगर असफलता भी मिलती है, तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ''हम सब गलतियां करते हैं। यह ठीक है। इस दौरान मुझसे भी गलतियां होंगी। आप सब भी गलतियां करेंगे, कैच छोड़ेंगे, खराब शॉट खेलेंगे, खराब ओवर फेंकेंगे, लेकिन जब तक आप अपने खेल की रणनीति पर कायम हैं, अगर आप कोई गलती करते हैं, तो मेरी नजर में वह गलती नहीं है। खेल में ऐसा होता रहता है, यह खेल का हिस्सा है।''

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।