रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी से हटाओ, संजू सैमसन को दो कमान; किस पूर्व क्रिकेटर ने की CSK से डिमांड?

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। उसका चांस सिर्फ 6 प्रतिशत है। लगातार दूसरे खराब सीजन के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सीएसके से अपील की है कि वह कप्तानी बदलने पर विचार करे और अगले सीजन में संजू सैमसन को कमान दे।

रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी से हटाओ, संजू सैमसन को दो कमान; किस पूर्व क्रिकेटर ने की CSK से डिमांड?

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपना आखिरी लीग मैच जीतना ही काफी नहीं रहेगा। लगातार दूसरे खराब सीजन के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सीएसके से अपील की है कि वह कप्तानी बदलने पर विचार करे क्योंकि रुतुराज गायकवाड़ बल्ले से भी नाकाम रहे हैं। उन्होंने अगले सीजन में संजू सैमसन को टीम की कमान सौंपने का सुझाव दिया है।

होमग्राउंड चेपक में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गायकवाड़ बल्ले से संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया और बनाए सिर्फ 18 रन। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अपने होमग्राउंड पर खेले गए आखिरी मैच में 5 विकेट से हार गई। एसआरएच प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई और सीएसके अब बाहर होने के कगार पर है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

क्रिकबज पर मनोज तावारी ने स्वीकार किया कि रुतुराज गायकवाड़ ने 2024 में कप्तानी संभालने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कमी पूरी करने की भरपूर कोशिश की। तिवारी ने कहा कि गायकवाड़ की बल्ले से नाकामी का असर उनकी कप्तानी पर भी पड़ा है और उन्हें लगता है कि उनमें आत्मविश्वास की कमी है।

रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 में अब तक 13 पारियों में 321 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 120.67 का है जो मॉडर्न टी20 क्रिकेट के लिहाज से बहुत ही साधारण है।

मनोज तिवारी ने क्रिकबज पर कहा, ‘आपने कहा कि रुतुराज को उनकी (महेंद्र सिंह धोनी की) जगह भरने की जरूरत है। मुझे लगता है कि उनकी भरपाई ही नहीं हो सकती। रुतुराज को अपनी खुद की विरासत तैयार करने पर फोकस करना चाहिए और उसके लिए उन्हें अपने पिछले मैचों पर काफी रिसर्च करना होगा। उन्हें पहचानना होगा कि कहां सुधार की जरूरत है और सिर्फ उसके बाद ही वह अगले सीजन की तैयारी कर सकते हैं। एक कप्तान तभी पॉजिटिव रह सकता है जब वह खुद भी रन बना रहा हो। लेकिन वह रन नहीं बना रहे हैं। उनमें निरंतरता की कमी है।’

मनोज तिवारी ने ये टिप्पणी तब की जब सोमवार के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी खत्म हुई थी और सनराइजर्स को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य मिला था। गायकवाड़ पावरप्ले के दौरान 11 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सके थे। इतना ही नहीं, वह आईपीएल 2026 में पहले 6 ओवरों में एक भी बाउंड्री नहीं जड़ पाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

वैसे रुतुराज गायकवाड़ पूरी तरह फॉर्म से बाहर हैं, ऐसा भी नहीं कहा जा सकता। वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन उनमें निरंतरता और आत्मविश्वास की कमी साफ दिख रही है।

मनोज तिवारी ने संजू सैमसन को कप्तानी सौंपने का सुझाव देते हुए कहा, 'चलिए देखते हैं कि वह (गायकवाड़) अगले सीजन में कप्तान बने रहते हैं या नहीं क्योंकि मुझे लगता है कि सैमसन लाइन में हैं। और यह एक अच्छा फैसला होगा। अगर चेन्नई ने उन्हें किसी खास वजह से लाया है तो उन्हें कप्तान के रूप में देखा जा सकता है। गायकवाड़ दो सीजन तक कप्तान रहे हैं...लेकिन सैमसन अगले सीजन में कप्तान बन सकते हैं। वे (सीएसके) इस सीजन को चाहे जैसे खत्म करें लेकिन उन्हें फैसला करना होगा और सैमसन बेस्ट होंगे क्योंकि वह राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व कर चुके हैं और वह एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं।'

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ सीजन काफी खराब रहे हैं। 2024 में वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर रही थी। 2025 में तो उसकी ऐसी दुर्गति हुई कि टेबल में वह आखिरी पायदान पर रही। इस सीजन में अब उसके प्लेऑफ में पहुंचे के चांस महज 6 प्रतिशत है। वह तभी प्लेऑफ में पहुंच सकती है जब वह अपना आखिरी मैच तो जीते ही, साथ में पंजाब किंग्स अपना आखिरी मैच हार जाए। इतना ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स भी अपने बाकी बचे दोनों मैच हार जाए या फिर कम से कम एक मैच हार जाए और नेटरनरेट खराब रहे।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।