विराट कोहली का समय समाप्त बोलने वालों... IPL शुरू होते ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कही खरी बात
मोहम्मद कैफ ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए आलोचकों को आड़े हाथ लिया है। आरसीबी का हिस्सा कोहली ने आईपीएल 2026 ओपनर में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। 19वें सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से शिकस्त दी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने बेंगलुरु के मैदान पर 15.4 ओवर में 202 रनों का रिकॉर्ड टारगेज चेज किया। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के निकले। आईपीएल शुरू होते ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोहली को लेकर खरी बात कही है। उन्होंने कोहली के आलोचकों को आड़े हाथ लिया है। कैफ ने कहा कि जो लोग बोलते थे कि कोहली का समय खत्म हो गया है, वो उनके सफेद गेंद वाले क्रिकेट में पिछले 10 स्कोर देख लें।
'दो बार शून्य पर आउट होने के बाद...'
कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''सोचिए, ऑस्ट्रेलिया में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद कहा गया कि विराट कोहली का समय समाप्त हो चुका है। लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनके पिछले 10 स्कोर हैं- 74, 135, 102, 65, 131, 77, 93, 23, 124 और इस मैच (बनाम एसआरएच) में नाबाद 69 रन।'' पूर्व बल्लेबाज की पोस्ट पर क्रिकेट फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ''पिछली 10 पारियों में चार सेंचुरी लगाना कमाल है। विराट कोहली फिलहाल बिल्कुल अलग अंदाज में खेल खेल रहे हैं। एसआरएच के सामने नाबाद अर्धशतक उन लोगों को याद दिलाने के लिए था, जो भूल गए कि बॉस कौन है।''
कोहली इस सीजन कितनी बेताबी दिखाएंगे?
अन्य यूजर ने कमेंट किया, ''लेजेंड्स को उनके खेल पर प्रभाव और युवा पीढ़ी को दी गई प्रेरणा के आधार पर आंकें। आंकड़े बदल सकते हैं लेकिन विरासत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।'' वहीं, कैफ ने मैच से पहले भी कोहली की शान में कसीदा पढ़ा था। उन्होंने लिखा, ''आरसीबी और विराट कोहली को डिफेंडिंग चैंपियन कहलाने का गौरव पाने में 18 साल लगे। इस सीजन में यह भी एक आकर्षण रहेगा कि फॉर्म में चल रहे विराट और अधिक सफलता के लिए कितनी बेताबी दिखाते हैं। आरसीबी और विराट - क्या बेहतरीन कहानी है। उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे। जिंदगी एक मैराथन है, सब्र रखो, दौड़ते रहो, तुम अपने लक्ष्य तक पहुंच जाओगे।''
कोहली-पडिक्कल ने की शानदार साझेदारी
एसआरएच के सामने कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ी बल्लेबाजी की। पडिक्कल ने 26 गेंद में 61 रन बटोरे। फिल साल्ट (8) के जल्दी आउट होने के बाद कोहली और पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन की शानदार साझेदारी की। पावरप्ले में आरसीबी ने 76 रन बना लिये थे और 100 रन 8.1 ओवर में कंप्लीट हो गए। पडिक्कल को हेनरिच क्लासेन ने पवेलियन भेजा जिन्होंने हर्षल पटेल की गेंद पर पहले कोहली का कैच टपकाया था, जब वह 28 रन पर थे। कप्तान पाटीदार ने 12 गेंद में 31 रन बटोरे। कोहली ने आखिर में 16वें ओवर में हर्षल की चार गेंदों पर छक्का और तीन चौके लगाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



