RCB Vs MI: आखिरी ओवर का रोमांच, कैसे भुवी के 1 छक्के ने छीन लिया MI से मैच, पेंडुलम की तरह झूलता रहा बावा का ओवर
आईपीएल 2026 में रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच एक थ्रिलर मुकाबला खेला गया, जिसे आरसीबी की टीम ने 2 विकेट से जीत लिया। इस मैच के आखिरी ओवर का रोमांच देखने लायक था। पढ़िए RCB Vs MI मैच की पूरी रोमांचक कहानी।

आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में एक सांस थाम देने वाले लो स्कोरिंग मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियं को 2 विकेट से हरा दिया है। इस मैच का आखिरी ओवर किसी ब्लॉक बस्टर फिल्म से कम नहीं था। मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए भुवनेश्वर कुमार कहर बनकर बरपे और पावरप्ले में ही उसके तीन विकेट आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा ने वापसी कराई लेकिन अंत के ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे और आरसीबी के सामने 167 रनों की चुनौती थी।
बल्लेबाजी के लिए मुश्किल रायपुर की पिच पर आरसीबी की शुरुआत भी खराब रही और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। हालांकि, क्रुणाल पांड्या के आज के मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 46 गेंदों में 73 रनों की पारी बेहद मुश्किल पिच पर खेली। क्रुणाल पांड्या की मेहनत ही थी कि टीम को आखिरी ओवर में जीत कि लिए सिर्फ 15 रन चाहिए थे और सामने एक नया युवा गेंदबाज राज अंगद बावा थे। यह ओवर अपने आप में एक फिल्म से भी ज्यादा उतार-चढ़ाव भरा था। पूरे ओवर में क्या-क्या हुआ आपको विस्तार से बताते हैं।
अंगद बाबा और रोमारियो शेफर्ड के बीच 6 गेंदों की जंग
15 रन डिफेंड करने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद युवा गेंदबाज राज अंगद बावा को थमाई। उन्होंने पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर कोण के साथ डाली, लेकिन वह वाइड चली गई। इसके बाद अगली गेंद पर अंगद बावा ने रोमारियो शेफर्ड को वीट तो कर दिया लेकिन उनके पांव नियंत्रण में नहीं रहे और गेंद नो हो गई। हालांकि, अंगद बावा ने अगली गेंद में वापसी की और फ्री हिट में सिर्फ 1 रन खर्चा। इसके बाद अगली गेंद का सामना रसिख सलाम डार ने किया। यह गेंद वाइड रही और रोमारियो ने नॉन स्ट्राइकर एंड से शानदार प्रेंजेस ऑफ माइंड दिखाते हुए एक रन और दौड़ लिया। इस तरह ओवर की चौथी गेंद पर दो रन मिले। पांचवीं गेद के लिए अंगद बावा फिर तैयार थे और इस बार शेफर्ड को अच्छी गेंद डाली और वे कोई भी रन नहीं बना सके। अगली गेंद पर फिर से बाबा ने वापसी की और रोमारियो को स्टंप पर डाली गई गेंद से आउट करा दिया। अब तक अंगद बावा ने गेंदे तो 6 डालीं थीं लेकिन लीगल सिर्फ तीन ही गेंदें थीं और शेफर्ड के आउट होने के बाद 10 रनों की जरूरत थी।
WD, N, 1, WD+1, O, W, कुल 6 गेंदें, 2 वाइड, 1 नो, तीन लीगल= 5 रन।
भुवी ने 3 गेंदों में पलट दिया पासा, सलाम डार को भी सलाम
रोमारियो शेफर्ड के आउट होने के बाद अब क्रीज पर नए बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार थे। उनके सामने जीत के लिए लगभग असंभव था टारगेट था। कुमार के बारे में कमेंट्रेटर भी बात कर रहे थे कि उनमें वो काबिलियतन नहीं कि छक्के लगा सकें। 3 गेंदों में 10 रनों की दरकार थी राज अंगद बावा भुवनेश्वर कुमार को अपने ओवर की कुल मिलाकर 7वीं और वैसे चौथी लीगल डिलीवरी डालने को तैयार थे। अंगद बाबा ने इस गेंद को शॉट पिच रखा जो जरूरत से ज्यादा बाउंस हो गई और अंपायर ने इसे वाइड करार दिया।
भुवी का शानदार छक्का और सलाम डार की विकेटों के बीच दौड़
अब जीत के लिए तीन गेंदों में 9 रनों की दरकार थी। अगली गेंद को अंगद बावा ने ऑफ स्टंप के बाहर रखा, जिसे भुवनेश्वर कुमार ने ऑफ साइड में ही शानदार छक्का लगा दिया। अब आरसीबी को जीत के लिए 2 गेंदों में 3 रनों की जरुरत थी। भुवी के पास स्ट्राइक थी। अंगल बाबा ने अगली गेंद पर कुमार को एक रन दिया। अब आखिरी गेंद में आरसीबी को जीत के लिए 2 रन और स्कोर बराबर करने के लिए 1 रन की जरूरत थी। सबकी सांसे थम रहीं थीं, रुक रही थीं। बावा ने पूरे मन के साथ आखिरी गेंद डाली सामने सलाम डार थे। रसिक सलाम डार ने गेंद को बल्ले से गेंदबाज की तरफ मारा और राज बावा ने उसे रोकने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ से छूटकर लॉन्ग-ऑन की तरफ चली गई। रसिक दौड़कर आए और दो रन लेने में कामयाब रहे। विकेटकीपर के छोर पर डाइव लगाकर वापस आए। रिकेल्टन ने बेल्स गिरा दीं, लेकिन रसिक का बल्ला क्रीज के अंदर था। इस तरह आरसीबी ने इस रोमांचक मैच को 3 विकेट से जीत लिया।
शेफर्ड के आउट होने के बाद आखिरी की तीन गेंदे- WD, 6, 1, 2 = कुल 10 रन।
कुछ ऐसा रहा 20वां ओवर Wd, N, 1, Wd+1, 0, W, Wd, 6, 1, 2 (15 रन)
मुंबई प्लेऑफ्स की रेस से बाहर, RCB टॉप पर
कुल मिलाकर आखिरी ओवर में 10 गेंदें डाली गईं जिनमें 15 रन आए। इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल खुद को टॉप पर पहुंचा दिया है, वहीं मुंबई इंडियंस आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 से एलिमिनेट हो गई है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



