RCB vs MI Highlights: कल का मैच कौन जीता? दो टीमों की लगी लंका; कोहली के साथ फिर हुआ 'कांड'

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RCB vs MI Highlights: आरसीबी और मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 के 54वें मैच में रोमांचक भिड़ंत हुई। यह पांच बार की चैंपियन एमआई के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला था।

RCB vs MI Highlights: कल का मैच कौन जीता? दो टीमों की लगी लंका; कोहली के साथ फिर हुआ 'कांड'

आईपीएल 2026 में रविवार को डबल हेडर था यानी एक दिन में दो मैच खेले गए। दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) का आमना-सामना हुआ। रायपुर के मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। एमआई ने 167 रनों का टारगेट दिया था, जिसे आरसीबी ने आठ विकेट गंवाकर चेज किया। राज अंगद बावा अंतिम ओवर में 15 रन डिफेंड नहीं कर सके। भुवनेश्वर कुमार दो गेंदों में सात और रासिख सलाम डार दो गेंदों में तीन रन बनाकर नाबाद रहे। भुवी ने एक छक्का लगाया। रासिख ने दौड़कर दो रन लिए और आरसीबी को जीत की दहलीज पार कराई।

भुवनेश्वर कुमार बने प्लेयर ऑफ द मैच

पेसर भुवनेश्वर कुमार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने ना सिर्फ जरूरी रन बनाए बल्कि कातिलाना गेंदबाजी की। भुवी ने चार ओवर के स्पेल में 23 रन देकर चार शिकार किए। उन्होंने रयान रिकेल्टन (2), रोहित शर्मा (22), सूर्यकमार यादव और तिलक वर्मा (57) जैसे खिलाड़ियों को अपने जाल में फंसाया। एक समय एमआई का स्कोर 28 रन पर तीन विकेट। पांच की चैंपियन मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन जुटाए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

विराट कोहली के साथ फिर हुआ 'कांड'

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ फिर 'कांड' हो गया है। दरअसल, वह लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। उन्हें दीपक चाहर ने पहले ओवर में मिडऑफ पर बावा को कैच कराया। यह कोहली की पारी की पहली गेंद थी। वह पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो गेंद खेलने के बाद डक का शिकार हुए थे। आरसीबी 39 रन पर तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी। ऐसे में क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। जेकब बेथेल ने 27, देवदत्त पडिक्कल ने 12 और कप्तान रजत पाटीदार 8 रनों का योगदान दिया। जितेश शर्मा ने 18 रन बनाए।

एक दिन में दो टीमों की लग गई लंका

आईपीएल में एक दिन में दो टीमों की लंक लग गई है। मुंबई और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसएजी) अपना 'करो या मरो' मैच हारकर आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गईं। एलएसएजी को सीजन के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने चेपॉक स्टेडियम में 203/8 का स्कोर बनाया, जिसे सीएसके ने 19.2 ओवर में चेज कर लिया। एलएसजी 11 मैचों में 8 जीत और तीन हार के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। एमआई नौवें पायदान पर है। उसके भी खाते में 11 मैचों में 6 अंक हैं।

स्थानटीममैचजीतहारकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट (NRR)
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1174014+1.103
2सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)1174014+0.737
3गुजरात टाइटंस (GT)1163014+0.228
4पंजाब किंग्स (PBKS)1064113+0.571
5चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)1165012+0.185
6राजस्थान रॉयल्स (RR)1165012+0.082
7कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)104519-0.169
8दिल्ली कैपिटल्स (DC)114708-1.154
9मुंबई इंडियंस (MI)113806-0.585
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)113806-0.907
Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।