RCB vs LSG Pitch Report: बेंगलुरु में आज फिर चलेगा बल्लेबाजों का सिक्का? जानिए क्या कहती है पिच रिपोर्ट

Apr 15, 2026 11:01 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

LSG vs RCB Pitch Report: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच आज होना है। आईपीएल के इस मैच में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है? उसके बारे में जान लीजिए।

RCB vs LSG Pitch Report: बेंगलुरु में आज फिर चलेगा बल्लेबाजों का सिक्का? जानिए क्या कहती है पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज अपने आईपीएल 2026 के पांचवें लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। एलएसजी का भी ये पांचवां ही मुकाबला सीजन का है। हालांकि, एलएसजी ने अब तक दो और आरसीबी ने तीन मैचों में जीत दर्ज की हुई है। लखनऊ के लिए अच्छी बात ये है कि उन्होंने घर से बाहर दो मुकाबले खेले हैं और दोनों मैचों में उन्हें जीत मिली है। आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को घर पर अभी दोनों मैचों में जीत मिली है। ऐसे में जान लीजिए कि बेंगलुरु की पिच पर मुकाबला कैसा रहेगा? किसे फायदा मिलेगा और टॉस की भूमिका इस मैच में कितनी होगी?

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 102 मुकाबले खेले गए हैं। इन 100 से ज्यादा मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 44 मैच जीती है, जबकि 54 मैचों में यहां रन चेज करते हुए जीत मिली है। 4 मुकाबले यहां बारिश की भेंट भी चढ़े हैं। हालांकि, फैंस चाहेंगे कि इस मैच में बारिश बाधा ना बने, क्योंकि विराट कोहली को देखने के लिए वे बेकरार रहते हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट में भी खुलासा हो गया है कि गर्मी थोड़ी बहुत रहेगी, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वहीं, टॉस जीतने वाली टीमों को यहां रिकॉर्ड थोड़ा अलग है। 54 मैच उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने टॉस जीते हैं, जबकि 44 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जो टॉस हारी हैं। ऐसे में टॉस की भूमिका बहुत अहम नहीं हो जाती, क्योंकि ये हाई स्कोरिंग ग्राउंड है और कोई भी स्कोर यहां सुरक्षित नहीं माना जाता। इसके पीछे का कारण ये है कि छोटा मैदान है और बाउंड्री बहुत छोटी हैं। शाम को ओस भी गिरती है तो रन चेज में यहां फायदा होता है।

बेंगलुरु के इस स्टेडियम का पहली पारी का औसत स्कोर 167 से ज्यादा का है। 287 रन भी इस मैदान पर बन चुके हैं, जबकि सबसे छोटा स्कोर इस मैदान पर 82 है, जो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ही है। 287 रन यहां सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए हैं। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां खूब रन बनते हैं, लेकिन उन रनों को चेज भी कर लिया जाता है। गेंदबाजों के इकॉनमी रेट पर नजर डालें तो यहां 8.87 रन प्रति ओवर के हिसाब से गेंदबाज रन देते हैं और विकेट लेने के लिए उन्हें करीब 28 रनों का इंतजार करना पड़ता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।