IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच; कोहली ने की रोहित की बराबरी, लिस्ट में विदेशी है नंबर-1

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

RCB vs KKR Player of the Match Virat Kohli: विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली। आरसीबी का स्टार बल्लेबाज प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोहली ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच; कोहली ने की रोहित की बराबरी, लिस्ट में विदेशी है नंबर-1

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ गदर काटा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज ने रायपुर के मैदान पर दमदार शतकीय पारी खेली। कोहली ने 60 गेंदों में 11 चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 105 रन बनाए। आरसीबी ने 193 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। कोहली को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। यह उनका आईपीएल में 21वां अवॉर्ड था। वह इंडियन प्रीमियर लीग में 279 मैच खेल चुके हैं। 37 वर्षीय कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (एमआई) के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित ने भी अब तक 278 मुकाबलों में 21 अवॉर्ड जीते हैं।

एबी डिविलियर्स लिस्ट में नंबर-1

आईपीएल में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। उन्होंने 184 मुकाबलों में कुल 25 अवॉर्ड पर कब्जा जमाया। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डिविलियर्स 2021 में आखिरी बार आईपीएल में खेले थे। उन्होंने 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से डेब्यू किया लेकिन 2011 से लेकर 2021 तक आरसीबी का हिस्सा रहे। उनके बाद लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल हैं। गेल ने आईपीएल में 142 मुकाबले खेले और 22 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किए। वह भी 2021 में आखिरी बार आईपीएल में उतरे थे। गेल ने सात सीजन आरसीबी की जर्सी पहनी। उन्होंने आईपीएल में आरसीबी, केकेआर और पंजाब किंग्स समेत छह टीमों का प्रतिनिधित्व किया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स

25 – एबी डिविलियर्स

22 – क्रिस गेल

21 – विराट कोहली

21 – रोहित शर्मा

18 – एमएस धोनी

18 – डेविड वॉर्नर

17 – केएल राहुल

17 – रवींद्र जडेजा

17 – सुनील नरेन

16 – यूसुफ पठान

16 – आंद्रे रसेल

16 – शेन वॉटसन

विराट कोहली को खाए जा रही थी ये बात

कोहली ने आईपीएल में नौवां शतक लगाया है। 2023 सीजन के बाद यह उनका पहला शतक रहा। कोहली ने इस पारी का पूरा लत्फ उठाया। शतक जड़ने के बाद उन्होंने इसका जश्न भी मनाया। वह पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे। प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कोहली ने कहा, ''सेलिब्रेशन उतना बड़ा नहीं था, क्योंकि हमें पता है कि इन दो अंको का कितना महत्व है। मैं टीम के स्कोर में योगदान देना चाहता था। मुझे पता है कि अगर मैं गेम में देर तक बैटिंग करूंगा तो हमारे जीतने के चांस ज्यादा होंगे। पिछले दो मैचों में मैंने रन नहीं बनाए। यह बात मुझे खाए जा रही थी क्योंकि मैं अच्छी बैटिंग कर रहा हूं।'' आरसीबी 16 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।