RCB vs KKR: विराट कोहली के शतक से जीता RCB, कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से धोया
RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को रायपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में 6 विकेट से हराया। कोहली की शतकीय पारी की बदौलत बेंगलुरु ने 5 गेंद रहते जीत हासिल की।
RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को रायपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में 6 विकेट से हराया। कोहली की शतकीय पारी की बदौलत बेंगलुरु ने 5 गेंद रहते जीत हासिल की। कोलकाता द्वारा मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाए। कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पावरप्ले में पहला झटका लगा। जैकब बेथल 12 गेंद में 15 रन ही बना सके। उन्हें कार्तिक त्यागी ने आउट किया। विराट कोहली अर्धशतक बनाकर खेल रहे। देवदत्त पडिकल ने 27 गेंद में 39 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार 8 गेंद में 11 रन ही बना सके। टिम डेविड दो रन ही बना सके।
कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज फिन एलन 8 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने बेंगलुरु को पहली सफलता दिलाई। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 गेंद में 19 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। पावरप्ले के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 56 रन था। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 24 गेंद में 32 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। रघुवंशी ने तीसरे विकेट के लिए कैमरन ग्रीन (32) के साथ 68 रन की अहम साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने चौथे विकेट के लिए रिंकू सिंह (29 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) के साथ 76 रन जोड़े जिससे टीम प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। 21 वर्षीय रघुवंशी ने इस सत्र का अपना चौथा अर्धशतक जमाया। यह आईपीएल में अब तक उनका सर्वश्रेष्ठ सत्र रहा है जिसमें उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बुधवार को रायपुर में हो रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई । ग्राउंड को कवर किया गया है। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने की कगार पर खड़ी है। बेंगलुरु की टीम ने 11 मैच खेलते हुए सात में जीत हासिल की है और 4 मुकाबले गंवाए हैं। टीम के 14 अंक हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने के करीब हैं। वहीं दूसरी तरफ तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने दमदार वापसी की है और अपने पिछले चारों मुकाबले जीते हैं लेकिन उसके लिए प्लेऑफ तक जाने की राह काफी मुश्किल है। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में टीम ने 10 मैच खेलते हुए 4 जीते हैं और पांच गंवाए हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में 9 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बुधवार को रायपुर में आईपीएल मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रायपुर में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हराया। कोलकाता द्वारा मिले 193 रनों के लक्ष्य को बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। कोहली ने नाबाद 105 रन बनाए।
RCB vs KKR LIVE Score: विराट कोहली ने लगाया शतक
RCB vs KKR LIVE Score: विराट कोहली ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में 58 गेंद में शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: बेंगलुरु ने चौथा विकेट गंवाया
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। टिम डेविड तीन गेंद में दो रन ही बना सके। कोहली शतक के करीब हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: रजत पाटीदार लौटे पवेलियन
RCB vs KKR LIVE Score: बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार 8 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रजत को पारी के दौरान हेलमेट पर चोट लगी थी, जिसके बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके।
RCB vs KKR LIVE Score: बेंगलुरु का दूसरा विकेट गिरा
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 14वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। देवदत्त पडिकल 27 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। कार्तिक को दूसरी सफलता मिली।
RCB vs KKR LIVE Score: बेंगलुरु को जीत के लिए चाहिए 64 रन
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 42 गेंद में 64 रन चाहिए। टीम ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर 129 रन बनाए हैं। कोहली 64 और देवदत्त 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: विराट कोहली ने लगाई फिफ्टी
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता के खिलाफ 32 गेंद में अर्धशतक लगाया। कोहली ने अपनी पारी में 5 चौकेऔर एक छक्का लगाया।
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 ओवर में बनाए 66 रन
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। जैकब बेथल 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पावरप्ले के अंतिम ओवर में कोहली का कैच छूटा। कोहली 30 और देवदत्त 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: बेंगलुरु का पहला विकेट गिरा
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज जैकब बेथल 12 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए।
RCB vs KKR LIVE Score: बेंगलुरु की बैटिंग शुरू
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत के लिए विराट कोहली और जैकब बेथल क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर में दो रन बने। सौरभ ने जैकब को काफी परेशान किया।
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता ने बेंगलुरु को दिया 193 रनों का लक्ष्य
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। रघुवंशी ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर, हेजलवुड और रसिख ने एक-एक विकेट लिया।
RCB vs KKR LIVE Score: रिंकू-रघुवंशी के बीच 60 से ज्यादा रन की साझेदारी
RCB vs KKR LIVE Score: रिंकू सिंह और रघुवंशी के बीच चौथे विकेट के लिए 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। रिकू 38 और रघुवंशी 68 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता ने 15 ओवर में बनाए 141 रन
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 141 रन बनाए हैं। रघुवंशी अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को 13वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। रसिख ने कैमरन ग्रीन को क्लीन बोल्ड किया। ग्रीन ने 24 गेंद में 32 रन बनाए।
RCB vs KKR LIVE Score: ग्रीन-रघुवंशी ने पारी को संभाला
RCB vs KKR LIVE Score: कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। ग्रीन 16 और रघुवंशी 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता ने पारवप्ले में गंवाए दो विकेट
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें पवेलियन भेजा। कोलकाता ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला विकेट गिरा
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे ओवर में पहला विकेट गिरा है। फिन एलन 8 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्के लगाए हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: भुवनेश्वर कुमार ने दिए 4 रन
RCB vs KKR LIVE Score: भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की है। भुवी ने पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिए। रहाणे ने 6 गेंद में 4 रन बनाए।
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीता
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई।
RCB vs KKR LIVE Score : बारिश के कारण टॉस में हुई है देरी
RCB vs KKR LIVE Score : बारिश होने के कारण आउटफील्ड गीली होने के कारण बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच के टॉस में विलंब हुआ। पिच से कवर हटा दिए गए थे, लेकिन जब टॉस के समय अंपायर मैदान का मुआयना करने आए तो खेलने की जगह पर कवर अभी भी लगे हुए थे। भारतीय समयानुसार रात 8:15 बजे पिच का मुआयना किया गया, जहां पर अंपायर ने 8:30 पर टॉस कराने का फैसला किया।
RCB vs KKR LIVE Score : टॉस 8:30 पर होगा
RCB vs KKR LIVE Score: बेंगलुरु और कोलकाता के बीच होने वाले मैच के लिए टॉस 8:30 बजे होगा। मैच 20-20 ओवर का होगा। मैच में पहली गेंद पर आठ बजकर 45 मिनट पर डाली जाएगी।
RCB vs KKR LIVE Score Raipur Weather: बेंगलुरु के कोच और खिलाड़ी मैदान पर
RCB vs KKR LIVE Score Raipur Weather: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच और खिलाड़ी मैदान पर नजर आ रहे हैं। क्रुणाल पांड्या पिच के पास काफी देर तक खड़े रहे। इस दौरान कवर को भी हटाया जा रहा है।
RCB vs KKR LIVE Score Raipur Weather: जानिए कब अंपायर करेंगे निरीक्षण
RCB vs KKR LIVE Score Raipur Weather: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए सवा आठ बजे अंपायर पिच का निरीक्षण करेंगे। बारिश के कारण अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है।
RCB vs KKR LIVE Score: बारिश के कारण टॉस में देरी
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश हो रही है, जिसके कारण टॉस में देरी हो रही है।
RCB vs KKR LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टॉस शाम सात बजे होगा।
RCB vs KKR LIVE Score: विराट कोहली लगातार दो मैचों में जीरो पर आउट
RCB vs KKR LIVE Score: अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 में अच्छी फॉर्म में थे लेकिन पिछले दो मैचों में उनका खाता नहीं खुला है। लखनऊ और मुंबई के खिलाफ वह जीरो पर आउट हुए। आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने 11 मैचों में 379 रन बनाए हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता ने जीते हैं अपने पिछले चार मैच
RCB vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 में अपने पिछले चारों मुकाबले जीते हैं। लगातार जीत के साथ कोलकाता ने खुद को प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखा है। हालांकि उससे पहले कोलकाता ने लगातार 5 मुकाबले गंवाए थे।
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने के करीब
RCB vs KKR LIVE Score: आरसीबी फिलहाल 14 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, लेकिन कोलकाता को हराकर टीम के पास गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन बनने का मौका है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के ज्यादातर हिस्से में एक ऐसी टीम की तरह दिखी है जो पूरी तरह से नियंत्रण में है। शांत, संयमित और खतरनाक, उन्होंने 11 मैचों में सात जीत के साथ धीरे-धीरे अपनी लय बनाई है और अब वे एक और बार प्लेऑफ में पहुंचने की कगार पर खड़े हैं
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
RCB vs KKR LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर में होने वाला है। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुईं हैं।